News in Brief

बोमन ईरानी प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ में दिखने वाले हैं. हाल ही में एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साहब’ के गाने के लॉन्च में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक, ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ के बारे में बात की.साथ ही संजय दत्त के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया. उनके इस बयान से दर्शकों में उम्मीद जगी कि मुन्ना भाई 3 के लिए इस दिग्गज कलाकार के फिर से एक साथ आने की संभावना है.

दत्त के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बोमन ने उन्हें खास बताया और साझा किया कि सेट पर हर कोई परिवार की तरह था. बोमन के लिए यह फिल्म सिर्फ एक अनुभव से कहीं बढ़कर थी; यह दोस्ती, विश्वास और इमोशन पर आधारित थी. उन्होंने कहा, ‘संजय दत्त के साथ काम करना हमेशा से बहुत खास रहा है. मुन्ना भाई सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक इमोशन थी. हम एक परिवार की तरह थे, और वो पल ज़िंदगी भर याद रहते हैं. ‘ जब उनसे पूछा गया कि अब उनका रिश्ता कैसा है, तो अभिनेता ने बताया कि ये सालों से और भी मजबूत हुआ है.’

मुन्ना-सर्किट के फैंस के लिए बोमन ईरानी ने दिया अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि हाल ही में अरशद वारसी ने पुष्टि की थी कि मुन्ना भाई 3 बन रही है. उन्होंने कहा था, ‘देखिए, थर्ड पार्ट की बात यह है कि एक समय ऐसा था जब इसके बनने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब राजू (राजकुमार हिरानी) इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं. वह इस पर पूरी लगन से काम कर रहे हैं, और अब लगता है कि यह फिल्म बन जाएगी.

इसके बाद जब बोमन ईरानी मिले तो सब ये जानने के लिए और भी उत्सुक हो गए कि क्या मुन्ना भाई 3 बनने वाली है? इस पर ईरानी ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब सही समय आएगा और कहानी सही होगी, तो मुन्ना भाई 3 जरूर बनेगी. मैंने अपने दिल में यह ठान लिया है और मुझे उम्मीद है कि एक दिन यह फिल्म जरूर बनेगी. साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, ‘आप लोग भी राजू (राजकुमार हिरानी) पर थोड़ा दबाव डालो.’

ब्लॉकबस्टर  थी पहली दोनों फिल्में 

बता दें कि साल 2003 में फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और साल 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई  रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह फिल्म पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी और उन्होंने फिल्म के लिए कुछ सीन भी शूट किए थे, लेकिन किंग खान ने फिल्म से किनारा कर लिया और फिर संजय दत्त को मुन्नाभाई का रोल दिया गया था. संजय दत्त ने इस रोल को इतने शानदार ढंग से प्ले किया किया कि आज भी वह मुन्ना भाई के नाम से मशहूर हैं. संजय और अरशद आज भी जब साथ में दिखते हैं, तो उनके फैंस को मुन्ना और सर्किट की मजेदार जोड़ी याद आ जाती है.