Mika Singh: फेमस पंजाबी और बॉलीवुड गानों के मशहूर सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार सिंगर अपने किसी गाने के वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले ही आवारा कुत्तों को शहरों से हटाकर शेल्टर होम में भेजे जाने का बड़ा ऐलान किया था. ऐसे में अब फेमस सिंगर मीका सिंह ने ये ऐलान किया है कि वो खुद इन कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करेंगे. जहां कुत्तों की ठीक तरह से देखभाल हो सकेगी.
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
फेमस सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. इस पोस्ट में मीका ने लिखा ‘मीका सिंह भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र अपील करते हैं कि कुत्तों की भलाई को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी फैसले से बचा जाए. मैं कहना चाहता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है और मैं कुत्तों की देखभाल और रहने के लिए 10 एकड़ जमीन देने को भी तैयार हूं.’
Mika Singh humbly appeals to the Hon’ble Supreme Court of India to kindly consider refraining from any actions that may adversely affect the welfare of dogs.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
I respectfully submit that I have sufficient land at my disposal and am fully prepared to donate 10 acres of land… twitter.com/oNlqxY5rTZ
King Mika Singh (MikaSingh) January 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट से की विनती
सिंगर मीका सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा ‘मेरी सिर्फ इतनी सी विनती है कि कुत्तों की देखभाल के लिए सही स्टाफ और जिम्मेदार लोग उपलब्ध कराए जाएं. मैं कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने और उनकी सुरक्षा, सेहत और अच्छे जीवन से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए अपनी जमीन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.’
बता दें कि आवारा कुत्तों के द्वारा काटे जाने के कई केस सामने आए हैं. जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया कि सभी आवारा कुत्तों को शहरों से हटाया जाए और दूर शेल्टर होम में भेजा जाए. कोर्ट ने आवारा कुत्तों को कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बताया है. बीते दिनों से ये मुद्दा पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों मे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को गलत बताया और इस आदेश पर आक्रोश भी जताया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ कई लोगों ने अपील भी की तो कुछ लोगों ने इस आदेश का समर्थन किया. वहीं हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया कि उन्होंने कुत्तों को पूरी तरह सड़कों से हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है.
