News in Brief

New Reality Show ‘The 50’: अगर आप भी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ या ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बड़े फैन है तो आपके लिए एक और नया जबरदस्त रियलिटी शो दस्तक देने वाला है. टीवी के इतिहास में एक ऐसा ‘महायुद्ध’ शुरू होने जा रहा है, जो सारे पुराने रिकॉर्ड्स और रूल्स को तहस-नहस कर देगा. बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में इस शो का ऐलान हुआ था, जिसका नाम ‘The 50’ है. इसे अभी से ‘सारे रियलिटी शोज का बाप’ बताया जा रहा है और इसकी वजह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

महल के अंदर होगी तगड़ी पॉलिटिक्स
‘The 50’ रियलिटी शो कोई आम शो नहीं, बल्कि एक खतरनाक ‘सोशल एक्सपेरिमेंट’ है. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स को एक विशाल महल के अंदर बंद कर दिया जाएगा. लेकिन इसमें ट्विस्ट ये है कि यहां कोई नियम नहीं है. इसमें न कोई फिक्स टास्क, न कोई तय एलिमिनेशन और न ही कोई सुरक्षित रास्ता. इस शो में हर पल माहौल बदलेगा. यहां जिंदा वही रहेगा जो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल पाएगा. 

शो का फॉर्मेट पूरी तरह से अनप्रिडिक्टेबल 
रियलिटी शो ‘The 50’ कलर्स टीवी पर आएगा. इस शो का फॉर्मेट पूरी तरह से अनप्रिडिक्टेबल है. यहां फिजिकल स्ट्रेंथ से ज्यादा दिमाग और साइकोलॉजिकल स्ट्रेंथ की परीक्षा होगी. महल के अंदर पावर डायनेमिक्स कब बदल जाए, कोई नहीं जानता. धोखा, गठबंधन, इमोशनल ड्रामा और मानसिक तनाव इस शो की असली पहचान होने वाले हैं. इस शो के टीजर में ही साफ दिख रहा है कि यहां कंटेस्टेंट का किसी पर भरोसा करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

कौने होंगे खिलाड़ी?
अभी तक इस रियलिटी शो के खिलाड़ियों पर मेकर्स ने फाइनल मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सोशल मीडिया के गलियारों में शोर है कि टीवी के बड़े चेहरे और सोशल मीडिया के सितारे इसमें नजर आएंगे. खबरों के मुताबिक, प्रतीक सहजपाल, निक्की तंबोली, अभिषेक बजाज, शहबाज बदेशा और मिस्टर फैजू जैसे दिग्गजों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है. शो में केवल सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि स्ट्रांग पर्सनैलिटी वाले इन्फ्लुएंसर्स का भी तड़का लगेगा. 

कब शुरू होगा शो?
बता दें कि इस रियलिटी शो ‘The 50’ की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. इसके साथ ही कर्लस टीवी पर भी इसके आने की पूरी संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो साल 2025 के अंत में या 2026 के मध्य में दस्तक दे सकता है. अब फैंस को बस इसकी आधिकारिक तारीख का इंतजार है.