Prashant Tamang Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बार फिर एक बेहद दुखद खबर आई है, जिसने फैंस का भी दिल तोड़ दिया. सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग के अचानक निधन हो गया है और इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. ‘इंडियन आइडल’ सीजन 3 के विनर रहे प्रशांत तमांग का 11 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में निधन हो गया. महज 43 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने घर पर मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बयान सामने नहीं आया है.
Add Zee News as a Preferred Source
