News in Brief

Akshay Kumar Niece Simar Bhatia: इन दिनों हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और अगस्तय नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म हैं. साथ ही इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसको लेकर दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

वहीं, रिलीज से पहले ही सिमर भाटिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से जमकर वायरल हो रहा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है. सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं और लंबे समय से फिल्मों में एंट्री मारने की तैयारी कर रही थीं. ‘इक्कीस’ में उनकी और अगस्तय नंदा की केमिस्ट्री को ट्रेलर में काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग दोनों की जोड़ी को फ्रेश और नेचुरल बता रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

करण जौहर ने जमकर की ट्रेलर की तारीफ

दरअसल, अपने डेब्यू से पहले सिमर ने हिंदी सिनेमा के सबसे बड़ी फिल्ममेकर करण जौहर से एक ऐसा सवाल किया, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बीते शुक्रवार फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे इंडस्ट्री से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. करण जौहर ने भी ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘सॉलिड!!!! एग्गी, आपका स्वागत है फिल्मों में @simarbhatia18… आप बहुत खूबसूरत हैं!!! यू आर gorgeous!!!’. करण के इस पोस्ट को सिमर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया. 

ग्रैंड फिनाले से पहले फैंस को बड़ा झटका! Bigg Boss Telugu 9 के फाइनलिस्ट कल्याण पडाला के सिर में लगी गंभीर चोट, क्या जीत पाएंगे ट्रॉफी?

सिमर के जवाब ने जीत लिया लोगों का दिल 

हालांकि, सिमर ने करण की इस पोस्ट का जवाब बड़े ही मजेदार और मजाकिया अंदाज में दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. सिमर ने करण की स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक्यू सर. फिर मुझे धर्म का फिल्म क्यों नहीं दी??’. उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. लोगों ने सोशल मीडिया पर सिमर की कॉन्फिडेंस और सेंस ऑफ ह्यूमर की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ‘इक्कीस’ एक बायोपिक है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल PVC की जिंदगी पर आधारित है, जिसको लेकर हर कोई एक्साइटेड हैं. 

1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी ‘इक्कीस’

बता दें, ‘जॉनी गद्दार’, ‘अंधाधुन’ और ‘बदलापुर’ जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) अगले साल 1 जनवरी, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अगस्त्य नंदा (अरुण खेत्रपाल की भूमिका), धर्मेंद्र (पिता की भूमिका में), जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया जैसे कलकारा नजर आएंगे. ये फिल्म दिनेश विजान की Maddock Films के बैनर तले बनी है. पहले ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.