News in Brief

Naagzilla Big Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागजिला’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आने वाले हैं. कार्तिक की नागजिला को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हीरो के बाद इस फिल्म में अब एक विलेन ने अपनी एंट्री कर ली है. फिल्म में विलेन के किरदार के लिए मेकर्स ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के एक्टर रवि किशन को फाइनल किया है.

इस एक्टर की हुई विलेन के तौर पर एंट्री 
हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म में एक्टर रवि किशन विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल ने बताया कि ‘कार्तिक आर्यन का किरदार बहुत महत्वपूर्ण है, उसी तरह फिल्म में विलेन का किरदार भी है.’ मेकर्स को लगा कि इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए रवि किशन एक दम फिट बैठते हैं.

कई फिल्मों में रवि किशन ने किया काम 
वहीं सूत्र ने आगे बताया कि रवि किशन हमेशा ही अच्छे एक्टर रहे हैं और उन्होंने हाल के सालों में लापता लेडीज, मामला लीगल है और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन और रवि किशन एक साथ नजर आने वाले हैं और दोनों के सीन देखने के बाद दर्शकों को मजा ही आ जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

चेंज हो गई फिल्म की रिलीज डेट?
बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म का ऐलान बीते साल 2025 में ही हो गया था. अब फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी. पहले कार्तिक की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है