Varanasi 2027 Release date: फिल्ममेकर एसएस राजामौली की अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है. फिल्म में साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के सितारे नजर आने वाले है. फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फीमेल लीड रोल में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी. देखा जाए तो इस फिल्म में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा.
एसएस राजामौली की फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ है और फैंस को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में मेकर्स ने ‘ग्लोबट्रॉटर इवेंट’ में इसकी छोटी सी ग्लिम्प्स दिखाई थी. जिसने सभी की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ा दी थी. अब बनारस में फिल्म को लेकर कुछ पोस्टर लगे हुए हैं, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म की रिलीज डेट आ गई है.
There’s tremendous speculation that master storyteller SSRajamouli‘s much-awaited biggie Varanasi is gearing up for a worldwide release on [Wednesday] 7 April 2027.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Hoardings have… twitter.com/ZW232tPXIH
taran adarsh (taran_adarsh) January 29, 2026
पूरे वाराणसी में लगे पोस्टर
दरअसल, इस वक्त पूरे वाराणसी में ऐसे बिलबोर्ड्स लगे हुए हैं, जिसमें लिखा है 7 अप्रैल 2027. इसी बीच फिल्म क्रिटीक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जहां उन्होंने बिलबोर्ड ती तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘ब्रेकिंग न्यूज, एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी? ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एसएस राजामौली की फिल्म #वाराणसी बुधवार, 7 अप्रैल 2027 को ग्लोबल स्तर पर रिलीज की जा सकती है.’
7 अप्रैल की तारीख ही क्यों?
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘पूरे वाराणसी शहर में होर्डिंग लग गए हैं, जिससे चर्चा और अटकलें और भी ज्यादा बढ़ गई है. आज रात एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है.’ तरण आदर्श ने आगे लिखा ‘अब सबसे जरूरी सवाल एसएस राजामौली ने 7 अप्रैल 2027 ही क्यों चुना? चलिए आपको जवाब बताते है. 7 अप्रैल बुधवार को उगादी, 7 अप्रैल बुधवार को गुड़ी पड़वा, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को रामनवमी.’
