
Madhuri Dixit Kids on Bollywood: 90s में माधुरी दीक्षित ने लोगों के दिलों में ‘धक-धक गर्ल’ बनकर ऐसी बसीं, कि आज भी लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं. 1990 में माधुरी अपने करियर के पीक पर थीं और 1999 में श्रीराम नेने से शादी के बाद यूएसए शिफ्ट हो गईं. शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से दूरी बना ली और कुछ साल फिर से कमबैक किया. इनके दोनों बच्चे अभी भी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर हैं. इन दिनों एक्ट्रेस ‘मिसेज देशपांडे’ सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बच्चों का फिल्मी दुनिया में आने का क्या प्लान है.
अगर कभी मना करते थे तो…
माधुरी का बड़ा बेटा अरिन 22 साल का है और एप्पल में काम करता है जबकि छोटा बेटा रियान 20 साल का है और दिलचस्पी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में है. माधुरी ने मिड डे से बात करते हुए बच्चों की फ्यूचर प्लानिंग और फिल्मों में उनकी एंट्री को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘उन दोनों को कभी भी इंडस्ट्री में इंटरेस्ट नहीं था मैंने उन्हें कभी इससे दूर नहीं रखा. जब वो मेरे साथ आना चाहते थे मैं उन्हें ले जाती थी. और अगर कभी मना करते थे तो मैं फोर्स नहीं करती थी. जब हम लोग अमेरिका से आए तो वो 6 और 8 साल के थे.’
क्या बॉलीवुड में आएंगे माधुरी के बच्चे?
माधुरी ने आगे कहा- ‘मेरे बच्चे अलग हैं. मेरा छोटा बेटा इस पूरे तमाशे में इंटरेस्ट नहीं रखता. अब तो कहीं बाहर निकलना सर्कस जैसा है. बड़ा बेटा बेबाक और खुला. दोनों को इसमें बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं है. अरिन का पैशन म्यूजिक में है और वो एप्पल में काम भी करता है. वो नॉइज कैंसिलेशन के प्रोजेक्ट से कनेक्टेड है. वो इसे काफी एन्जॉय कर रहा है लेकिन म्यूजिक को वो बहुत प्यार करता है.’
2014 की वो ब्लॉकबस्टर मूवी, जिसका आखिरी सीन शूट कर 2 दिन बाद जेल चले गए थे संजय दत्त, 11 साल बाद सामने आया BTS वीडियो
‘मिसेज देशपांडे’ सीरीज
माधुरी ने पति श्रीराम नेने ने शादी करने के बाद फिल्मों से निकारा कर लिया था. यूएस शिफ्ट होकर अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की थी. हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्मों और ओटीटी के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. उनकी 19 दिसंबर को सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है.
