

Arjun Kapoor Career: अर्जुन कपूर ने पहले साल 2012 में अपना डेब्यू किया था फिल्म थी इश्कजादे (Ishaqzaade). इस फिल्म में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग को इस कदर पसंद किया गया कि उस साल वो अलग-अलग अवॉर्ड समारोह में बेस्ट डेब्यू के लिए ना सिर्फ नॉमिनेट हुए बल्कि उन्होंने कई अवॉर्ड जीते भी. यश चोपड़ा कैंप की फिल्म से डेब्यू करना बड़ी बात होती है और अर्जुन के लिए ये बात और भी खास इसलिए थी क्योंकि ये सब उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया था.
बोनी कपूर की फिल्म से डेब्यू करना नहीं चाहते थे अर्जुन
अर्जुन कपूर मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे हैं लिहाजा फिल्मों में आना, एक्टिंग करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होती. वो चाहते तो उनके पिता उन्हें डेब्यू करने का खास इंतजाम करते लेकिन ये सब हो अर्जुन कभी नहीं चाहते थे. वो भले ही एक खास परिवार में पले बढ़े जिसका बॉलीवुड में सिक्का चलता है लेकिन उन्होंने हमेशा ही ये चाहा था कि वो जो भी कुछ जिंदगी में हासिल करे अपने बलबूते करे. इसी वजह से पिता बोनी कपूर की फिल्म से उन्होंने डेब्यू नहीं किया. उन्होंने मेहनत की और आखिरकार उन्हें वो हासिल हुआ जिसके वो हकदार थे.
आदित्य चोपड़ा की फिल्म से किया डेब्यू
यूं तो अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे थी लेकिन इससे पहले भी अर्जुन ने दूसरी फिल्म साइन की थी लेकिन वो कभी बन ही नहीं पाई. वहीं जब अर्जुन कपूर की तस्वीरें आदित्य चोपड़ा ने देखी थी तो उन्हें एक नजर में ही रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने कहा था कि ये मेल लीड नहीं बन सकता. इसे सपोर्टिंग कास्ट का रोल दें देंगे. लेकिन अर्जुन की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था लिहाजा जब फिर से अर्जुन की तस्वीरें आदित्य चोपड़ा को भेजी गई तो उन्होंने ऑडिशन के लिए हां कह दी और वो इश्कजादे के परमा बन गए.
यह भी पढ़ेंः पहले मांगी माफी अब कनाडा जाकर भी Govinda के गानों पर खूब नाचे Krushna Abhishek, मामा को मनाने का नहीं छोड़ रहे मौका
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

