News in Brief

Esha Deol New Year Celebration in Dubai: हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. उनके निधन को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन परिवार के लिए ये दर्द आज भी उतना ही ताजा है. खास तौर पर उनके बच्चे इस सदमे से अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं. धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को भी काफी पसंद आती हैं. 

उनके हर पोस्ट में पिता के लिए उनका प्यार और खालीपन साफ झलकता है, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं. हाल ही में ईशा देओल ने एक बार फिर अपने पिता की याद में एक खास पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल का भी रिएक्शन आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. ईशा ने पिता को खोने के बाद अपना पहला न्यू ईयर दुबई में मनाया. भले ही इस बार नए साल का जश्न उनके लिए अधूरा रहा, लेकिन उन्होंने इस मौके पर भी अपने पिता को खास अंदाज में याद किया.

ईशा ने पिता को अलग अंदाज में किया याद 

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वे आसमान की तरफ उंगली से इशारा करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में आसमान पर साफ लिखा दिख रहा है ‘लव यू पापा’. इन तस्वीरों के साथ ऐशा ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लेस्ड, हैप्पी, हेल्दी और स्ट्रांग रहो. सभी को बहुत सारा प्यार’. ये पोस्ट उनके दिल की इमोशन्स को बखूबी बयान करती है. इस इमोशनल पोस्ट पर बॉबी देओल ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया. 

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जिसके निर्देशक का कटा पत्ता, 150 करोड़ कमाने वाले इस डायरेक्टर की होगी एंट्री?

सौतेले भाई बॉबी देओल का आया रिएक्शन

बॉबी के इस रिएक्शन पर ईशा देओल ने भी हार्ट इमोजी के साथ जवाब दिया. दोनों के बीच ये छोटा सा इमोशनल एक्सचेंज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. फैंस को ये देखकर अच्छा लगा कि मुश्किल वक्त में देओल परिवार एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा है. बता दें, ईशा देओल, धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं. वहीं बॉबी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं. अलग-अलग परिवारों से होने के बावजूद एशा और बॉबी के रिश्ते में हमेशा अपनापन दिखा है. 

fallback

आज रिलीज हो चुकी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 

कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आए हैं और मुश्किल समय में भी उनका बॉन्ड मजबूत बना रहा है. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें पूरा देओल परिवार शामिल हुआ. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म उनके फैंस के लिए एक भावुक याद बनकर हमेशा खास रहेगी, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.