उज्जैन। चेहरे पर ममता भरी मुस्कान, आँखों में लक्ष्य प्राप्ति के लिए उत्साह, मन में जनता के प्रति सेवा का भाव, और जीत की तरफ लगातार बढ़ते कदम, दुर्गा माँ की शक्ति लिए उज्जैन के वार्ड 36 से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी वार्डवासियों के लिए नया नाम नहीं हैं।

श्रीमती दुर्गा चौधरी ने कई वर्षों से वार्ड के लिए सतत प्रयासरत रहकर इसे एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया है, जिसकी सराहना स्वयं सी. एम. भी कर चुके हैं।
श्रीमती दुर्गा चौधरी को क्षेत्र के नागरिकों से जो आशीर्वाद मिल रहा है उसे देखकर यह प्रतीत होता है कि अगर एक गृहणी मन बना ले तो अपने परिवार को सँवारने के साथ साथ जनता की सेवा भी बहुत अच्छे तरीके से कर सकती है। इनके समर्थन में क्षेत्रवासियों का सैलाब उमड़ते देख यह लगता है कि जीत निश्चित ही इनकी होगी और यह वार्डवासियों को अपने सहज भाव से विकास की ओर ले जाएँगी।

विशाल जनसम्पर्क रैली का आयोजन

दिनांक 03 जुलाई 2022 को उज्जैन में वार्ड क्रमांक 36 में श्रीमती चौधरी एवं महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल के समर्थन विशाल जनसम्पर्क रैली का आयोजन किया जायेगा जिसका समय सुबह 09:00 बजे है व विविकेश्वर मंदिर से आशीर्वाद लेते हुए रैली प्रारंभ होगी !
मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार बंसीवाल, महामंत्री श्री जीतेन्द्र कृपलानी, वार्ड संयोजक मयंक प्रजापति, वार्ड प्रभारी श्री संजय जोहरी व वार्ड संचालक श्री महेश शर्मा जी सतत दिन रात जनता के बीच पहुँच कर श्रीमती दुर्गा चौधरी को बहुमत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
क्षेत्र की जनता का यह विचार है कि प्रदेश में भाजपा सरकार, नगर निगम में भी भाजपा महापौर व क्षेत्र में श्रीमती दुर्गा चौधरी को पार्षद चुनने से ही क्षेत्र का सही विकास होगा।