उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व् राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह महाकलेश्वर की नगरी उज्जैन के प्रवास पर थे। इस दौरान उज्जैन के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और उनके करीबी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के निवास पर गए व उनके परिवारजनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

ढोल नगाड़ों के बीच श्री सिंह ने कहा कि उनकी विधानसभा राघौगढ़ में जब धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उनसे किसी राजनीतिक विषय पर चर्चा करने आये थे तब उन्होंने ठाकुर के उज्जैन निवास पर पधारने का आग्रह स्वीकार किया था, इसी के चलते वे समय निकलकर आये थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

जयवर्धन सिंह का स्वागत करते धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के परिवारजन
श्री ठाकुर के परिवार के बच्चों को आशीर्वाद देते पूर्व मंत्री सिंह
तराना विधायक का स्वागत करते ठाकुर

यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

राघौगढ़ विधायक के साथ तराना विधायक महेश परमार, पूर्व केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजीत सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कमल पटेल, विजय पंडित, राहुल तोमर, अनुराग सिंह, शफ़ीक पठान, योगेश चौधरी व अन्य कार्यकर्ता ने उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *