News in Brief

AR Rahman Bollywood Remark: भारतीय सिनेमा के लेजेंड्री कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से उन्हें बॉलीवुड में कम काम मिल रहा है. हिंदी सिनेमा में अब ‘धार्मिक भेदभाव’ देखने को मिल रहा है. रहमान के बयान पर देश में सियासत गरमा गई है. उनके बयान पर वेटरन राइटर-कॉलमिस्ट शोभा डे और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी आपत्ति जताई है. 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में अपनी नई किताब के एक सेशन के दौरान राइटर-कॉलमिस्ट शोभा डे ने इसे ‘बहुत खतरनाक कमेंट’ बताया. शोभा डे ने कहा कि बॉलीवुड हमेशा से ऐसा मंच रहा है, जहां धर्म नहीं बल्कि टैलेंट के बेस्ड पर लोगों को काम मिलता है. उनके मुताबिक इंडस्ट्री में ‘धार्मिक भेदभाव’ की बात करना सही नहीं है. शोभा डे ने साफ कहा, ‘मैं पिछले 50 सालों से बॉलीवुड को देख रही हूं. अगर कोई जगह ‘धार्मिक टकराव’ से दूर रही है तो वे फिल्म इंडस्ट्री है’.

शोभा डे ने जताई कड़ी आपत्ति 

अपने बात रखते हुए शोभा डे ने आगे कहा कि अगर किसी में हुनर है तो उसे मौका जरूर मिलता है और अगर टैलेंट नहीं है तो धर्म का सवाल ही नहीं उठता. डे ने ये भी कहा कि एआर रहमान जैसे सफल और समझदार इंसान को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. इसी मुद्दे पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि एआर रहमान बहुत बड़े आदमी हैं, उनके पास तो छोटा प्रोड्यूसर जाने से भी डरता है. उन्होंने कहा, ‘मुझे कभी ऐसा नहीं लगा. मैं मुंबई में रहता हूं, सभी लोगों से मिलता हूं’.

भयानक मौत का मंजर, बचने का नहीं कोई रास्ता… 1 घंटा 54 मिनट की वो खौफनाक फिल्म, जिसके क्लाइमैक्स में मर जाते हैं सब, जुगाड़ कर देखनी पड़ेगी

जावेद अख्तर ने भी जाहिर की नाराजगी 

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग मेरा काफी सम्मान करते हैं. शायद लोग यह समझते होंगे कि एआर रहमान वेस्ट में ज्यादा बिजी रहते हैं, शो में ज्यादा समय देते हैं, इसलिए हमारे पास आएंगे या नहीं. रहमान इतनी महान शख्सियत हैं कि छोटे निर्माता भी उनके पास जाने में झिझक महसूस कर सकते हैं’. जावेद अख्तर ने कहा, ‘मैं नहीं समझता कि इसमें कोई एलिमेंट है’. गानों के रीक्रिएशन को लेकर जावेद अख्तर ने कहा कि हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. हिंदुस्तान को टैलेंट का समुंदर कहा जाता है.

8 साल से नहीं मिल रहा रहमान को ज्यादा काम 

बता दें, एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें पहले की तुलना में कम काम मिल रहा है. उन्होंने इसके पीछे पिछले 8 सालों में इंडस्ट्री में आए बदलावों को वजह बताया था. एआर रहमान ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में तमिल फिल्म ‘रोजा’ से की थी. वे अब तक अलग‑अलग भाषाओं में 2000 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं और लगभग 300 से ज्यादा गाने गा चुके हैं. 2 बार ऑस्कर जीत चुके हैं.