
Kartik Aaryan Love Affair: कार्तिक आर्यन के अफेयर की जब भी बात आती है तो अनन्या पांडे का नाम सबसे पहले आता है. इन दोनों की हाल ही में फिल्म ‘तू मेरी मैं तैरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई. जिसमें दोनों के रोमांस को देखकर लोगों का दिल एक बार फिर से धड़का. लेकिन, हाल ही में जब कार्तिक आर्यन से फिल्म प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि क्या सही में उन्हें किसी से प्यार हुआ. तो एक्टर ने ऐसा जवाब दे दिया कि उसे सुनकर अनन्या पांडे के होश उड़ गए.
नहीं हुआ कार्तिक को प्यार
सोशल मीडिया पर एक प्रोमो लीक हुआ है. जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और अर्चना पूरन सिंह साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में अर्चना कार्तिक की फिल्म का डायलॉग बोलती हैं. वो कहती हैं- ‘पहली लड़की जिसे मैंने बोला आई लव यू टू…वो आखिरी लड़की होगी जिसे मैं कहूंगा आई लव यू. तो क्या कार्तिक का यही मंत्रा है. इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- मैंने कभी नहीं कहा आई लव यू, जब कभी होगा पहली बार तो मैं कहूंगा. कार्तिक का ये जवाब सुन अनन्या शॉक्ड हो जाती हैं. वो कहती हैं- तो अब तक नहीं हुआ है? इसके बाद कार्तिक केवल स्माइल करते हैं.’
‘जब मर्दों की बात आती है तो…’अरबाद खान से तलाक पर बोलीं मलाइका अरोड़ा- मेरी खुशी के लिए ये जरूरी था
कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?
कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं. इन 6 दिनों में इस मूवी ने कुल 26.23 करोड़ का कलेक्शन किया है. 5 दिन की बात करें तो पहले दिन इसे 7.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़, तीसरे दिन 5.5 करोड़, चौथे दिन 5 करोड़ , पांचवें दिन 1.75 करोड़ और छठे दिन 0.98 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे पहले कार्तिक और अनन्या एक साथ ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म में नजर आए थे. ये 2019 में आई थी. जिसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी थीं. इस मूवी को करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया था.
