News in Brief

Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 की शुरुआत होते ही उन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कला और शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं इस शो की रौनक उस समय और भी ज्यादा बढ़ गई जब महज 16 साल के एक्टर ओवन कूपर को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. कूपर ने साल 2010 में सबसे कम उम्र में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम करने वाले एक्टर क्रिस कोलफर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो कि उन्होंने 20 साल की उम्र में जीता था. 

हॉल में बजीं तालियां
इस अवॉर्ड को अपने हाथों में थामने के बाद 16 साल के ओवन कूपर ने स्टेज पर खड़ा होना सपना बताया है जिस पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा है. ओवन ने कहा, ‘मेरे और मेरे परिवार ने एक विश्वास ना कर पाने वाला सफर तय किया है,’ कूपर ने आगे जो कहा उस पर हंसी और तालियां बजने लगीं. ‘इन लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे.’

ओवन के लिए ये शर्मनाक था
ओवन ने अपनी एक्टिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वे अपनी ड्रामा क्लास में इकलौते लड़के थे, जो कि बहुत ही शर्मनाक था. ओवन ने कहा, ‘ये शर्मनाक था, लेकिन मैंने इसे पार कर लिया. मैं अपने आसपास के एक्सपीरियंस एक्टर सीखते रहता हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source

बड़े सितारों के साथ किया कम्पीट
नेटफ्लिक्स की मिनी सीरीज Adolescence ने कूपर को पहले ही काफी पॉपुलैरिटी दिला दी है, इससे पहले उन्होंने लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर का एमी अवॉर्ड जीता था, जिससे वो एमी के इतिहास में सबसे कम उम्र के मेल एक्टर बन गए. गोल्डन ग्लोब्स में, कूपर ने एशले वाल्टर्स , बिली क्रूडप, जेसन आइजैक, ट्रामेल टिलमैन और वाल्टन गोगिंस के बीच नॉमिनेशन की रेस में दौड़ रहे थे. इस साल,Adolescence को कुल 5 गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिले.