News in Brief

 Euphoria season 3 Trailer : एमी अवॉर्ड विनिंग सीरीज Euphoria के लिए एक्ट्रेस जेंडाया को एक ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड’ और एक ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ मिला. वहीं रू और उसकी उथल-पुथल भरी दुनिया से 4 साल दूर रहने के बाद, फैंस अब बिल्कुल भी चुप बैठने वाले नहीं हैं. क्योंकि अब ये सीरीज फिर से धमाका करने के लिए तैयार है.टॉप रेटेड साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘यूफोरिया’ का तीसरा सीजन इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाला है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इस ट्रेलर में कहानी एक अलग ही मोड़ पर जाती दिखाई दे रही है, जिसमें एक्ट्रेस डेविल से डील करती हुई नजर आएंगी. वहीं इस ट्रेलर की रिलीज होते ही ये ना सिर्फ यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा बल्कि इसने HBO Max का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

10 करोड़ व्यूज
HBO Max के मुताबिक, इस अपकमिंग सीजन के पहले ट्रेलर के रिलीज होने के 48 घंटों के अंदर लगभग 10 करोड़ व्यूज मिले, जो कि किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की हिस्ट्री में ओरिजिनल सीरीज के ट्रेलर का सबसे बड़ा लॉन्च बन गया. इस सीरीज का ट्रेलर बुधवार, 14 जनवरी को रिलीज हुआ था, जो कि अप्रैल के माह में देखने को मिलेगी. 

एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का
हॉलीवुड की ये पॉपुलर सीरीज चार साल बाद अपने सीजन 3 के साथ वापसी कर रही है. ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है जिसमें एक्ट्रेस जेंडाया ने मैन लीड में हैं. मगर अब सीरीज में नए ट्विस्ट के साथ जेंडाया की वापसी हुई है. ‘यूफोरिया सीजन 3’ के रिलीज किए गए ट्रेलर में आपको सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर एक अलग ही कहानी को देखने को मिलेगा, जिसमें एक्ट्रेस इस बार एक्शन करती हुई भी नजर आएंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

मिनटों में ट्रेलर को मिले मिलियन व्यू
सीरीज के ट्रेलर द्वारा एक बड़े रिकॉर्ड को बनाने और रिलीज से पहले लगातार ट्रेंड में बने रहने को लेकर एचबीओ ने कहा, ट्रेलर के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद ये शो इस साल की सबसे पॉपुलर सीरीज बनकर उभरी है. तुलना के लिए उन्होंने, द लास्ट ऑफ अस सीजन 2 ने 2024 में तीन दिनों में 158 मिलियन वर्ल्ड वाइड क्रॉस-प्लेटफॉर्म व्यूज हासिल किए, जबकि गेम ऑफ थ्रोन्स के 8 और अंतिम सीजन ने 24 घंटों में 81 मिलियन व्यूज हासिल किए. 

ये किरदार करेंगे सीरीज में कमबैक
‘यूफोरिया’ के तीसरे सीजन में दो बार एमी पुरस्कार जीत चुकीं जेंडाया, रू बेनेट के किरदार में कमबैक करेंगी. कलाकारों में मौड एपेटो लेक्सी हॉवर्ड के रूप में, एलेक्सा डेमी मैडी पेरेज, जैकब एलोर्डी नेट जैकब्स के रूप में, सिडनी स्वेनी कैसी हॉवर्ड के रूप में और हंटर शेफर जूल्स वॉन के रूप में शामिल हैं. वहीं इस सीरीज के पहले सीजन के रिलीज के बाद से ही ये सभी एक्टर्स हॉलीवुड में एक जाना-माना चेहरा बन गए हैं. खबरों की मानें तो ये सीजन सीरीज का आखिरी सीजन हो सकता है. हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल न्यूज नहीं आई है.