Karan Johar Break From Social Media: सोशल मीडिया पर कई सितारे अपनी निजी लाइफ और पल-पल का अपडेट शेयर करते रहते हैं. लेकिन, अब इसी सोशल मीडिया से बॉलीवुड के बिगेस्ट फिल्म मेकर करण जौहर ने ब्रेक लेने का ऐलान किया है. करण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि वो कुछ वक्त के लिए दूरी बना रहेल हैं. इस दौरान वो ना तो इंस्टाग्राम स्क्रोल करेंगे और ना ही किसी मैसेज का कोई जवाब देंगे.
इस वजह से लिया फैसला
करण ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘एक हफ्ते का डिजिटल डिटॉक्स, ना ही स्क्रोलिंग…ना कोई डीएम और ना ही कोई पोस्ट. बस यूनीवर्स मुझे ऐसा करने की स्ट्रेंथ दे’ करण का ये इंस्टा पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया.इससे पहले करण जौहर न सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट मोहनलाल की फिल्म पेट्रियॉट का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया था. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था. मोहनलाल की ये मूवी 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी.
‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ पर बोले ये
करण जौहर ने हाल ही में ‘धुरंधर’के बाद ‘बॉर्डर 2’ की भी जमकर तारीफ की थी. करण ने कहा था कि बैक टू बैक दो फिल्मों की मेगा सक्सेस ने एक चीज साबित कर दी कि बॉलीवुड वापस आ गया है. इसके अलावा करण वरुण धवन के सपोर्ट में भी उतरे थे. दरअसल, वरुण को बॉर्डर 2 फिल्म में एक्टिंग और उनक चेहरे के एक्सप्रेशन की वजह से ट्रोल किया जा रहा है.खास तौर पर वरुण का वो स्माइल वाला सीन. कई लोगों का तो सोशल पर कहना है कि इस तरह की वॉर फिल्म में वरुण को लेना ही ठीक नहीं था.
ये थी आखिरी डायरेक्टेड मूवी
करण जौहर फिल्म मेकर के अलावा प्रोड्यूसर भी हैं. लंबे वक्त बात करण ने साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म को डायरेक्ट किया था. जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी और जया बच्चन भी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.
