News in Brief

AR Rahman Appearance On Kapil Sharma Show: फेमस कंपोजर ए.आर. रहमान को तो हर कोई जानता है. उन्होंने कई फेमस और हिट गानों को आवाज दी है. सिंगर का किसी कंट्रोवर्सी में काफी कम ही सुनाई देता है, लेकिन हाल ही में रहमान अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे. उनके बॉलीवुड और कम्यूनलिज्म वाले बयान पर काफी बवाल मचा था. जिसके बाद सिंगर ने खुद अपने बयान पर सफाई दी थी. 

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे रहमान 
कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कंट्रोवर्सी पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन एक मेग खेलते वक्त रहमान ने कहा कि ऐसे ही गलत जानकारियां एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं.  

‘मैसेज का मतलब बदल जाता’
ए.आर. रहमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी, एक्टर विजय सेतुपति और सिद्धार्थ जाधव के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. शो में एक गेम खेलते वक्त रहमान ने कहा कि इसी तरह लोगों को गलत जानकारी मिलती है, वो बदल जाती हैं और सीधी सी बात के मायने बदल जाते हैं. ऐसे ही मैसेज का मतलब बदल जाता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अपकमिंग फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में एक भी डायलॉग नहीं
अपकमिंग फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के बारे में बात करते हुए रहमान ने कहा कि ‘अगर किसी फिल्म में डायलॉग्स ही नहीं हैं तो म्यूजिक के लिए तो ये किसी सेलिब्रेशन के सम नहीं है, लेकिन एक डर ये भी है कि फिर हर एक नोट को बहुत साफ तरह से जज किया जाता है.’ ए.आर. रहमान ने आगे फिल्ममेकल बेलाकर की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने रहमान के हर म्यूजिक को हरी झंडी दिखाई और सब कुछ पसंद किया.