News in Brief

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज ‘मैन इन ब्लैक’ के एक्टर टॉमी ली जोन्स की फैमिली का न्यू ईयर सेलिब्रेशन उस समय मातम में बदल गया, जब उनकी बेटी विक्टोरिया काफ्का जोन्स की मौत की खबर मिली. एक्टर की बेटी का शव सैन फ्रांसिस्को के एक होटल में मिला है. खबरों के अनुसार, 34 साल की विक्टोरिया का शव 1 जनवरी को सुबह लगभग 3 बजे मिलने के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई, लेकिन उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है.

मेडिकल टीम ने कि मौत की पुष्टि
सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि  ‘26 जनवरी को लगभग 3:14 बजे, सैन फ्रांसिस्को पुलिस अधिकारी मेसन स्ट्रीट के 900 ब्लॉक पर बने एक होटल में एक शव मिलने की सूचना के संबंध में पहुंचे. होटल पहुंचने के बाद पुलिस को मेडिकल टीम द्वारा जानकारी मिली की महिला का निधन हो चुका है.’ खबरों के मुताबिक, ‘लगभग 35 वर्ष की एक अंजान महिला बेहोश पाई गई और होटल के कर्मचारियों को खबर दी गई. सीपीआर किया गया, लेकिन घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने उस मरा हुआ बता दिया.’

टॉमी ली जोन्स की बेटी के रुप में हुई पहचान
अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता 34 साल की विक्टोरिया जोन्स थीं जो ऑस्कर विजेता एक्टर टॉमी ली जोन्स की बेटी हैं. फिलहाल, पुलिस को अभी किसी गड़बड़ी का शौक नहीं है. एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई है, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ रिपोर्ट्स में सुसाइड का दावा किया जा रहा है. फिलहाल, ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है. वहीं एक्टर की फैमिली और उनकी टीम द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source