News in Brief

O Romeo Trailer Fan Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ‘ओ रेमियो’ के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों को चौंका दिया था. फर्स्ट लुक के बाद से ही दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार था. अब हाल ही में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा बनाई गई ‘ओ रोमियो’ फिल्म का ट्रेलर फैंस के लिए जारी कर दिया गया है. इसे ट्रेलर में सभी के किरदार ने फैंस को हैरत में डाल दिया है. 3 मिनट 8 सेकंड के कमाल विजुअल्स, धमाकेदार गाने और डायलॉग्स ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है. फिल्म वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 

‘ओ रोमियो’ बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?
एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसे दर्शकों का कमाल का रिएक्शन मिल रहा हैं. ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि लंबे समय के बाद एक ऐसी धमाकेदार फिल्म आ रही है, जिसे वो थिएटर्स में देखना पसंद करेंगे. कई फैंस ने तो अभी से ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि शाहिद कपूर की ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी.  

देखें फिल्म का ट्रेलर 

Add Zee News as a Preferred Source

फैंस कर रहे जबरदस्त कमेंट्स
ट्रेलर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा ‘क्या कमाल की फिल्म आ रही है. शाहिद की ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस हिला कर रख देगी. इसके साथ शाहिद की वापसी पक्की है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अगर गालिया देना कला है तो शाहिद कमाल के आर्टिस्ट हैं.’ ओ रोमियो फिल्म के ट्रेलर को फैंस का जि तरह से फैंस का रिस्पॉन्स मिल रहा हैं, उसे देखने के बाद ये तो साफ होता है कि फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी और बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा देगी. 

 

fallback