News in Brief

गैंगस्टर एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13, फरवरी को रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर मुंबई के एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं ओ रोमियो के बाद इस हफ्ते दो नई फिल्में रिलीज हुई, जिसमें एक कमाल की कास्ट और एक फ्रेश पेयर देखने को मिला. लेकिन दोनों मूवीज ही दर्शकों को इंप्रेस करने में फेल हो गईं. तापसी पन्नू की कोर्ट ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को रिलीज हुई, जो कि पहले ही दिन गिर गई. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने इस सहर में’ ने भी इसी दिन एंट्री मारी. इस फिल्म से पहले ही सिनेमाघरों में 3-4 शो चल रहे हैं, सभी की कहानी में ज्यादा अंतर भी नहीं देखा जा रहा है. 

बॉक्स ऑफिस का हाल
मल्टीपल फिल्म्स थिएटर में रिलीज होने से दर्शक काफी कन्फ्यूज हैं कि उन्हें किस कंटेंट को देखना है या किसे मिस कर देना सही रहेगा. वहीं कई फिल्मों के बीच ‘दो दीवाने इस सहर में’ फुस्स हो गई है. जहां तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपए की कमाई की, तो वहीं दूसरी ओर मृणाल-सिद्धांत ने ओपनिंग डे पर डेढ़ करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया. 

आखिर क्यों फेल हुई फिल्म?
भंसाली प्रोडक्शन और जी स्टूडियो की पेशकश ‘दो दीवाने इस सहर में’ दो ऐसे लोगों की कहानी को दिखाया गया है, आजकल के सोशल प्रेशर के बीच एक सच्चे प्यार और उसे निभाने को लेकर सामना कर रहे हैं. वहीं फिल्म रिलीज से पहले इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. मगर शाहिद की ‘ओ रोमियो’, ‘बॉर्डर 2’, ‘अस्सी’ और ‘मर्दानी 3’ जैसे फिल्मों से क्लैश के चलते इसकी कहानी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की साथ में ये पहली फिल्म है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री सराहना की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source