Drishyam 3 Teaser Out: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे भाग का फैंस काफी लंबे समय से इतंजार कर रहे हैं, जिसको लेकर अब एक नई अपडेट सामने आ गई है. ‘दृश्यम 3 का टीजर आज 22 दिसंबर, 2025 को रिलीज कर दिया गया है, जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. एक्टर ने इस पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट को भी रिवील किया है. वहीं बात करें फिल्म ‘दृश्यम’ की तो, अब सिर्फ एक फिल्म फ्रेंचाइजी नहीं रही बल्कि भारतीय सिनेमा की वो फिल्म बन चुकी है, जो हर साल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती है. अजय देवगन का किरदार विजय सालगांवकर की बात करें तो, वो अब एक आइकॉनिक कैरेक्टर बन चुका है, जो हर आम पिता के लिए एक मिसाल है.
‘दृश्यम-3’ का टीजर रिलीज
‘दृश्यम’ की बात करें तो, हर साल ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होती है और इस साल भी ये यही तारीख तय की गई है. फिल्म की रिलीज डेट की अपडेट अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसके साथ 1 मिनट 13 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर में अजय देवगन का एक और नया रुप देखने को मिला है, जिसमें वो दमदार डायलॉग बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, #Drishyam3 on #DrishyamDay आखिरी हिस्सा बाकी है सिनेमा में 2nd October 2026.
फिल्म में देखने को मिलेंगे इंटेंस सीन
फिल्म की रिलीज डेट अब जब रिवील हो चुकी है तो इसकी शूटिंग की तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही है और कई बड़े शहरों में इसके शेड्यूल तय कर दिए गए हैं. खबरों की मानें तो इस बार की कहानी में काफी इंटेंस सीन देखने को मिलेंगे, जो कि दर्शकों के लिए एक नया सस्पेंस क्रिएट करेंगे. फिल्म ‘दृश्यम-3’ की कहानी में भी पहले भागों के सभी किरदार नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन और रजत कपूर मुख्य भूमिका में होंगे.
