News in Brief

Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Baby Name: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2025 दिसंबर में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया हैं. भारती और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का निकनेम काजू रखा है. लेकिन उनके फैंस बेटे का असली नाम जानने के लिए काफी बेताब थे.ऐसे में हाल ही में कपल के बेटे का नाम रिवील हो गया है, लेकिन बेटे का नाम कपल ने खुद नहीं किया. दरअसल, अभिषेक कुमार ने नामकरण सेरेमनी का व्लॉग शेयर किया, जिसमें कपल के बेटे का नाम रिवील हो गया. इसके कुछ देर बार भारती-हर्ष ने अपने बेटे का नाम फैंस को बताया.

भारती-हर्ष ने रिवील किया बेटे का नाम 
दरअसल, टीवी इंडस्ट्री का फेमस एक्टर अभिषेक कुमार ने यूट्यूब पर हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया कि भारती और हर्ष के दूसरे बेटे काजू की नामकरण सेरेमनी हो रही है. हर्ष कह रहे हैं कि अब असली नाम आएगा. इसके बाद लक्ष्य एक शंख जैसी आकृति को खोलते हैं, जिसमें काजू का असली नाम लिखा होता है. भारती हर्ष ने अपने दूसरे बेटे का नाम यशवीर रखा है. 

जानें नाम का मतलब
भारती और हर्ष के दूसरे बेटे काजू का असली नाम यशवीर है. ऐसे में हम आपको यशवीर का मतलब बताते है. यशवीर हिंदी/संस्कृति मूल का नाम है, जिसका अर्थ ‘गौरवशाली और बहादुर’ होता है. माना जाता है कि इस नाम के लोग बहादुर और तेज बुद्धि वाले होते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

चेहरा नहीं किया रिवील
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष अपने छोटे बेटे को प्यार से काजू बुलाते हैं. भारती ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली तस्वीर को शेयर करते हुए छोटे बेटे के प्यारे से नाम का खुलासा किया है. हालांकि अभी तक भारती ने अपने बेटे यशवीर का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया. सोशल मीडिया पर कपल ने काजू के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने यशवीर का चेहरे छुपा रखा है.