News in Brief

Zee Real Heroes Award 2026: ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’ का आज 6 फरवरी, 2026 को मुंबई में चौथे एडीशन का कार्यक्रम शुरु हो चुका है, जहां देश के कई राजनीति, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के सेलिब्रेटिज मौजूद थे. इस इवेंट को गीतकार मनोज मुंतशिर ने होस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस पर्सनैलिटी म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अन्नू मलिक से उनके करियर को लेकर अहम बातें कीं. अन्नू मलिक ने मनोज मुंतशिर के सवालों का जवाब देते हुए ना सिर्फ अपने अब तक के सफर के बारे में बात की बल्कि फिल्म ‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर-2’ में उनके द्वारा गाए आइकॉनिक गानों पर भी चर्चा की. 

अन्नू मलिक के साथ पहली मुलाकात
मनोज मुंतशिर ने अन्नू मलिक का स्टेज पर स्वागत करते हुए कहा कि ‘बड़ा वो नहीं जो है जो परचम अपना खड़ा कर दे, बड़ा तो वो है जो औरों को भी बड़ा कर दे.’ मनोज मुंतशिर ने आगे साल 2013 का किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब वो काम की तलाश में घूम थे, तब वो अन्नू मलिक के घर जा पहुंचे. उन्होंने आगे बताया कि वो जब उनके घर पहुंचे तो वो बहुत डर हुए थे, सहमे हुए थे. लेकिन भाभी जी (अन्नू मलिक की पत्नी) ने उनका खास ख्याल रखा. वहीं मनोज मुंतशिर ने आगे किस्सा सुनाते हुए कहा कि अन्नू मलिक ने पहली मुलाकात में मुझे ऐसा फील कराया जैसे मैं सालों से उनको जानता हूं. 

‘काम मांगने में नहीं आती शर्म’
मनोज मुंतशिर ने आगे अन्नू मलिक से प्रोग्रामिंग के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि कैसे उन्हें कम उम्र में ही इसकी जानकारी हो गई थी.  इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 7 साल में उन्हें प्रोग्रामिंग की समझ हो गई थी क्योंकि उन्होंने अपने टैलेंटिड पिता को बिना काम के घर बैठे हुए देखा था. इसलिए वो काम के प्रति काफी सजक रहते हैं और हमेशा काम करते रहना चाहते हैं. अन्नू मलिक ने पिता की सीख को याद करते हुए बताया कि पिता ने कहा था कि हमेशा काम करते रहना और गाने लिखते रहना, क्योकि तुम्हें नहीं पता किस दिन बरसात हो जाए. अन्नू ने आगे फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के 4 गानों को उसी बरसात का नतीजा बताया. अन्नू मलिक ने ‘बॉर्डर 2’ चार गाने गाए. वहीं सिंगर ने आगे बताया कि वो कभी भी किसी से काम मांगने में नहीं कतराते हैं क्योंकि वो काम के दीवाने हैं और वो हमेशा बिजी रहना चाहते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source