News in Brief

Kartik Aaryan Ananya Panday Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक साथ करण जौहर की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज में कुछ दिन ही बचे हैं. वहीं इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से हरी झंडी दिखा दी गई है. 

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा’ को मिला सर्टिफिकेट 
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा’ फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से पहले कुछ बदलाव करवाए हैं. फिल्म में एक जगह पर सेक्सुअली सजेस्टिव सीन को 15 सेकंड छोटा करवाया गया है. इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म में से मेकर्स को कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट और कुछ को हटाने का आदेश दिया है. वहां पर सबटाइटल में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा फिल्म में सेकंड हाफ में कुछ आपत्तिजनक एक्सप्रेशन को भी बोर्ड ने हटवा दिया है. 

\

Add Zee News as a Preferred Source

इतना होगा फिल्म का रनटाइम 
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म में इन बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म को U/A 16+ का सर्टिफिकेट मिला है. यानी इस फिल्म को 16 साल की उम्र से ज्यादा वाले लोग देख सकते है. फिल्म को सर्टिफिकेट देने के साथ इसके रनटाइम का भी खुलासा हुआ. ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा’ फिल्म 145.41 मिनट लंबी है. यानी इसकी रनटाइम 2 घंटे 25 मिनट और 41 सेकंड है. 

6 साल बाद साथ दिखेंगे कार्तिक-अनन्या 
इस फिल्म को करण जौहर के साथ अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और भूमिका तिवारी ने प्रोड्यूस किया हैं. इसे समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है. कार्तिक और अनन्या एक साथ पर्दे पर 6 साल बाद नजर आने वाले हैं. साल 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म में कपल साथ नजर आया था. इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था. पति पत्नी और वो फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था.