News in Brief

Deepak Tijori Was Cheated: आम लोग ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अक्सर ठगी का शिकार हो जाते हैं. ऐसी कई खबरें हमारे सामने आई जहां ठगी करने वालों लोगों ने बड़े-बड़े स्टार्स को लाखों का चूना लगाया है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. ये मामला अक्षय कुमार के को-स्टार दीपक तिजोरी के साथ हुआ और वो भी फिल्म के लिए फंडिंग के नाम पर, जिसके लेकर उन्होंने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी आने वाली फिल्म के लिए पैसे फंडिंग के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा. दीपक तिजोरी बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं और लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इन दिनों वे अपनी नई हिंदी फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ की तैयारी में लगे थे. फिल्म की स्क्रिप्ट दिसंबर 2024 में पूरी हो चुकी थी और इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत थी. 

दीपक तिजोरी के साथ हुई लाखों की ठगी

इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद को बड़े मीडिया और म्यूजिक ग्रुप से जुड़ा बताकर उनसे संपर्क किया और भरोसा जीतने की कोशिश की. पुलिस शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में कविता शिबाग कपूर नाम की एक महिला दीपक के गोरेगांव वेस्ट स्थित घर पहुंची. उसने खुद को ‘टी-सीरीज’ से जुड़ा बताया और कहा कि उसके मीडिया इंडस्ट्री में अच्छे कनेक्शन हैं. उसने भरोसा दिलाया कि वे फिल्म के लिए मीडिया नेटवर्क से लेटर ऑफ इंटरेस्ट दिलवा सकती है. 

एक झटके में बिखर गया 1 साल का रिश्ता! ब्रेकअप के बाद बदल गई वीर पहाड़िया की दुनिया, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘वक्त बुरा हो…’

दीपक तिजोरी ने दर्ज करवाया केस 

उसने कहा कि इससे इंवेस्टर्स आसानी से मिल जाएंगे. कुछ दिन बाद कविता कपूर ने दीपक तिजोरी की मुलाकात फौजिया आरसी नाम की एक महिला से करवाई. दोनों ने मिलकर कहा कि एलओआई का प्रोसेस लगभग पूरा हो चुका है और बस कुछ फॉर्मेलिटीज बाकी हैं. आरोप है कि एक हफ्ते में लेटर ऑफ इंटरेस्ट दिलाने का वादा करते हुए 2.50 लाख रुपये मांगे गए. 21 फरवरी, 2025 को दोनों के बीच एक एमओयू साइन हुआ और अगले दिन उनके साथ ठगी हो गई. 

फिल्म फंडिंग के नाम पर हुई ठगी 

दरअसल, अगले दिन यानी 22 फरवरी को दीपक तिजोरी ने फौजिया आरसी के बैंक अकाउंट में 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई लेटर ऑफ इंटरेस्ट मिला और न ही पैसे वापस किए गए. जब दीपक तिजोरी ने संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा और शक गहराने लगा. शिकायत में ये भी बताया गया है कि दीपक की फोन पर जोशी नाम के एक शख्स से बात हुई थी. 

दीपक तिजोरी की आखिरी फिल्म 

जिसे मीडिया नेटवर्क का एजेंट बताया गया था. बाद में जब उन्होंने खुद नेटवर्क के सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया, तो पता चला कि ऐसा कोई शख्स वहां काम ही नहीं करता. ठगी का अहसास होने पर दीपक तिजोरी ने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने 13 जनवरी, 2026 को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें, दीपक तिजोरी की आखिरी फिल्म ‘टिप्प्सी’ थी, जो 2024 को रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने काम करने के साथ-साथ डायरेक्ट भी किया था.