Nupur Sanon Christian Wedding Video : कृति सेनन की सिस्टर नुपूर सेनन उदयपुर के गैंड वेन्यू पर आज 11, जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. नुपूर की शादी की रस्में दो दिन पहले ही शुरू हो गई थीं, जिसमें मेहमानों और दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी है. वहीं कृति सेनन ने भी अपनी मां गीतू के साथ मिलकर बहन के लिए एक इमोशनल परफॉर्मेंस दी है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर छाई हुई थीं. लेकिन अब नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई है, जिसमें कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मोनी रॉय भी नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ देर पहले ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कि नुपूर की क्रिश्चियन वेडिंग का है.
न्यूली वेडिंग कपल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नुपूर और स्टेबिन केट काटते हुए और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं नुपूर इस क्लिप में क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस को पहने हुए हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो में कृति सेनन के पिता भी वाइट सूट में दिखाई दे रहे हैं. नुपूर की शादी में कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी उदयपुर पहुंचे हैं. जहां से उन्होंने वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है.
दिशा पाटनी और मौनी रॉय
नुपूर सेनन और स्टेबिन की शादी की सेरेमनी को एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं. इन फोटोज में गर्ल बेस्टी वेन्यू में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नुपूर सेनन और कृति सेनन काफी लंबे समय से दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्त हैं.
