)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भले ही अपनी लव लाइफ को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट ना दिया हो. मगर उनकी डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर फिर से तेजी पकड़ चुकी हैं. इन वायरल खबरों के पीछे कोई और नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया का लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट है. बिजनेसमैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति की बहन नुपूर की शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक्ट्रेस उनके साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं.
कृति-कबीर की फोटो वायरल
कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया ने इंस्टा पर नुपूर की वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘कमाल की यादें और लोग.’ बिजनेसमैन द्वारा शेयर की गई फोटो में पहली तस्वीर निर्माता दिनेश विजान और ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक की है. लेकिन तीसरी स्लाइड ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस फोटो में कबीर और कृति एक साथ खड़े थे, दोनों एक दूसरे करीब, ब्यूटीफुल लुक के साथ काफी स्टाइलिश दिख रहे थे.
नुपुर सेनन ने किया कमेंट
कबीर द्वारा शेयर की और तस्वीरों में हल्दी की रस्म के दौरान कृति और वरुण शर्मा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में कबीर और दूल्हे स्टेबिन बेन आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. एक अलग तस्वीर नुपूर-स्टेबिन के मुंबई में हुए रिसेप्शन की लग रही है, जिसमें ये रूमर्ड कपल फैमिली के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं बिजनेसमैन के पोस्ट पर नूपुर सेनन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिख, ‘माफ कीजिए? ये किसकी शादी है? मैं वहां क्यों नहीं थी?’
