News in Brief

Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मै तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म में कृति सेनन के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले है. यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस कृति सेनन के घर शहनाई बजने वाली है और उनके परिवार के लिए साल 2026 काफी खास रहने वाला है. एक्ट्रेस की बहन नूपुर सेनन को दूल्हा मिल गया है और वे जल्द ही अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

उदयपुर में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर स्टेबिन और नूपुर सेनन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ होगी. उनकी शादी के फंक्शन तीन दिनों तक, यानी 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक चलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पहले जो तारीख बताई जा रही थी, वो सही नहीं थी. परिवार वालों ने शादी की फाइनल तारीख 11 जनवरी तय की है और जश्न तीन दिनों तक धूमधाम से चलेंगे.’

तीन दिनों तक चलेंगे फंक्शन!
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे बताया गया कि कपल की शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में की जाएगी. जिसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. नूपुर और स्टेबिन चाहते थे कि उनकी शादी को बहुत पर्सनल रखा जाए. ये ज्यादा परिवार वालों और पुराने दोस्तों के लिए है, ना कि फिल्म इंडस्ट्री की कोई बड़ी पार्टी. हालांकि बाद में 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन होगा. तब इंडस्ट्री के दोस्त और कलीग्स को बुलाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

नूपुर और स्टेबिन ने अपने रिश्ते को कभी नहीं किया ऑफिशियल
बता दें कि नूपुर सेनन ने कुछ दिनों पहले अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थीं. जिसमें उनकी पूरी फैमिली और करीबी दोस्तों को देखा गया था. इन तस्वीरों में स्टेबिन बेन को भी देखा गया था. हालांकि नूपुर और स्टेबिन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. उन्होंने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेबिन बेन एक फेमस सिंगर हैं. उनके कई गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं. जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं नूपुर सेनन भी अपनी बहन कृति सेनन की तरह एक्ट्रेस हैं. नूपुर को अक्षय कुमार संग ‘फिलहाल’ म्यूजिक एल्बम में देखा गया था. एक्ट्रेस के साथ नूपुर एक सक्सेसफुल कॉस्मेटिक बिजनेस भी चलाती हैं.