News in Brief

Rajat Bedi Casting In Krrish 4: पिछले साल अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे थे कि 56 साल के एक्टर रजत बेदी को ऋतिक रोशन की ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी ‘कृष 4’ में विलेन के रोल के लिए साइन कर लिया गया है. इन अफवाहें को और ज्यादा हवा तब मिली जब रजत बेदी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba*ds of Bollywood) से लंबे समय बाद एक्टिंग में वापसी की. 

उनकी दमदार वापसी के बाद फैंस और फिल्मी पेजों पर ‘कृष 4’ में उनकी एंट्री को लेकर लगातार कयास लगाए जाने लगे, लेकिन इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. इसी बीच अब इस पूरे मामले पर खुद फिल्म के निर्माता राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी अफवाहों और खबरों को गलत बताया. अपने हालिया इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा, ‘रजत बेदी के ‘कृष 4’ में काम करने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है’. 

 ‘कृष 4’ का हिस्सा नहीं होंगे रजत बेदी 

उनके इस बयान के बाद साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही सारी खबरें सिर्फ अफवाह थीं और फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, रजत बेदी का रोशन परिवार से पुराना नाता रहा है. वे साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में ग्रे शेड रोल में नजर आए थे. यही फिल्म आगे चलकर ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत बनी. लेकिन राकेश रोशन की बात ये साफ हो गया है कि रजत ‘कृष 4’ का हिस्सा नहीं होंगे. 

कौन है वो मिस्ट्री गर्ल? जिसके साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे कार्तिक आर्यन, वायरल PHOTOS ने इंटरनेट पर लगाई आग

 ‘कृष 4’ को डायरेक्ट करेंगे ऋतिक रोशन 

दरअसल, लंबे समय बाद रजत बेदी की वापसी के बाद ऐसा कहा जाने लगा कि वे 2026 में कई बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसी वजह से लोग मानने लगे कि शायद ‘कृष 4’ भी उन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक है. हालांकि, इन खबरों पर अभी तक खुद रजत बेदी ने भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. वहीं, अगर ‘कृष 4’ की बात करें तो ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा पड़ाव मानी जा रही है. इस फिल्म से ऋतिक रोशन पहली बार बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं. 

इस साल ‘कृष 4’ की शूटिंग शुरू होगी

इससे पहले ‘कोई… मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ का निर्देशन राकेश रोशन ने ही किया था. मार्च 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी और बेटे ऋतिक को शुभकामनाएं दी थीं. फिलहाल ‘कृष 4’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होगी. ऋतिक रोशन के अलावा बाकी कलाकारों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फैंस को अब फिल्म से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार है.