एक्टर-प्रोड्यूसर और क्रिटिक्स केआरके उर्फ कमल आर खान इस समय फायरआर्म का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस कस्टडी में बंद है. उन्होंने इस दौरान दावा किया है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा है. केआरके ने कहा कि वो लगातार फिल्म और इंडस्ट्री के लोगों को टारगेट कर रहे थे, इसलिए उन लोगों ने टारगेट किया है और वो बदला लेना चाहते हैं. वहीं इस हादसे पर सफाई देते हुए कमल खान के वकील ने कहा कि ये इस हादसे को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया है.
केआरके का बयान
केआरके वकील ने कहा कि किसी अनजान इंसान ने दो अलग-अलग फ्लैट में गोलीबारी की है. क्योंकि दोनों ब्लीडिंग के बीच लगभग 400 मीटर की दूरी है और गोली की क्षमता सिर्फ 20 मीटर है. वहीं कस्टडी के समय केआरके ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं उस इंसान को नहीं जानता हूं और ना ही मेरा उससे कोई लेना-देना है. गोली चलाने का मेरा किसी भी प्रकार का इरादा नहीं था. क्योंकि मैं फेसबुक पर टिप्पणी करता हूं. इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे निशाना बना रहे हैं. मेरा कोई इरादा नहीं था. मेरे पास लाइसेंस है. मैं एक बिजनेसमैन हूं और मैं कई सालों से मुंबई में हूंं. मेरा कोई भागने का चांस ही नहीं है.’
27 जनवरी तक कस्टडी में केआरके
केआरके फायरिंग केस में ब्रांदा की कोर्ट ने उन्हें 27 जनवरी, 2026 तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है. वहीं मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने कोर्ट में बताया कि घटनास्थल पर दो गोलियां चली हैं और एक कारतूस मिला है. इस घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है पुलिस आगे छानबीन में लगी हुई है. आपको बता दें कि ये घटना 18 जनवरी को अंधेरी जिले के ओशिवारा जिले में हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने केआरके को अरेस्ट किया था.
