Sidharth Malhotra Birthday: न्यूली डैड सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल के जन्मदिन के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए कियारा आडवाणी ने स्टार पति और एक्टर के लिए एक छोटी सी घर पर पार्टी रखी. जिसमें बॉलीवुड के अपने सभी करीबी दोस्तों को बुलाया. इस पार्टी और सेलिब्रेशन की एक्ट्रेस ने कई सारी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें कियारा गाना गाते हुए भी नजर आईं.
खूबसूरत इनसाइड और आउड साइड…
सिद्धार्थ मल्होत्रा 16 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में कियारा ने पति के लिए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. कियारा ने लिखा- ‘सरायाह सबसे खास इंसान..और सबसे खूबसूरत इनसाइड और आउड साइड शख्स…आज भी तुम पर क्रश हो जाता है. अब हमारी लिटिल वन आ गई है. जन्मदिन मुबारक हो हसबैंड.’ इस पोस्ट को जैसे ही कियारा ने शेयर किया तो फैंस और सेलेब्स एक्टर को बर्थडे विश करने लगे.
कियारा ने गाया बर्थडे सॉन्ग
कियारा ने इस पोस्ट के साथ कई सारी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. एक फोटो में केक नजर आ रहा है. जिसके ऊपर लिखा है- ‘सरायाह पापा..डैडी कूल.’तो वहीं एक फोटो में सिद्धार्थ ब्लू कलर की शर्ट में किलर पोज देते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज के अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बार-बार दिन ये आए गाना गुनगुनाते हुए माइक पर नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी दिखे.
2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप देने के बाद, प्रभास की ‘स्पिरिट’ को मिली डेट, साल 2027 में इस दिन होगी रिलीज
बीते साल बनें पेरेंट्स
कियारा और सिद्धार्थ बीते साल 15 जुलाई को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बनें. इन दोनों ने अपनी क्यूट सी बेबी का नाम सरायाह रखा. वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों ‘टॉक्सिक’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें वो यश के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. वहीं, सिद्धार्थ आखिरी बार स्क्रीन पर ‘परम सुंदरी’ में नजर आए थे. ये मूवी 2025 में आई थी.
