
)
Shilpa Shinde on Shubhangi Atre Quit: अंगूरी भाभी बनकर शिल्पा शिंदे ने घर-घर खूब नाम कमाया था. लेकिन, साल 2016 में अचानक रातोंरात उन्हें शो से निकाल दिया गया. जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था. 10 साल बाद शिल्पा एक बार फिर से अपने उसी किरदार को निभाने स्क्रीन पर लौट आई हैं. शिल्पा ने शुभांगी अत्रे को रिप्लेस कर दिया है. ऐसे में एक्ट्रेस ने शुभांगी के 10 साल तक उनके किरदार को स्क्रीन पर वही फेम हासिल कर लिया था जो पहले शिल्पा को मिला था. ऐसे में एक्ट्रेस के एग्जिट को लेकर शिल्पा शिंदे ने रिएक्ट किया है.
कॉपी करना बहुत मुश्किल
टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे शुभांगी अत्रे को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा- ‘सही कहा है. सही पकड़े हैं और उसे पता है. शिल्पा से जब बतौर एक्टर शुंभागी के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- बतौर एक्टर कहना चाहती हूं कि मैंने उस वक्त भी बोला था कि जब विवाद चल रहा था कि उसने काम अच्छा किया है. अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन कॉमेडी सबके बस की बात नहीं है. उसके बाद किसको कॉपी करना वो बहुत मुश्किल है. बहुत प्रेशर होता है.’
ओरिजनल किरदार करती तो…
शिल्पा ने आगे कहा- ‘देखो मैं कितना भी सोचूं आज किसी को कॉपी करने का, तो वो कॉपी ही होता है. फिर चाहे में कितनी भी अच्छी एक्टिंग करूं. लेकिन, अगर वो ओरिजनल किरदार करती तो शायद ज्यादा फेमस होती. किसी को कॉपी करना बहुत मुश्किल होता है.’
मैंने इसे 10 साल पाला..
वहीं बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शुभांगी ने कहा- ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं अब इस रिप्लेसमेंट के गेम को खत्म करना चाहती हूं. मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने इस शो को नौ और दस महीने बाद छोड़ दिया था. तो मुझे लगा कि उसने एक न्यूबॉर्न बेबी को मेरे हाथ में सौंप दिया है. मैंने उस बच्चे को 10 साल तक पाला और अब मैं उसे वो वापस कर रही हूं. मैंने वैल्यू और संस्कार दिए और मैं उसे अब वापस कर रही हूं. मैं शिल्पा को ऑल द बेस्ट कहना चाहती हूं. और भाभी जी घर पर है 2.0 की पूरी टीम को. वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं.’
इस बार है भूतिया कहानी
‘भाभी जी घर पर है 2.0’ को थोड़ा भूतिया टच दिया गया है. इस बार की कहानी घूंघटगंजह नाम के एक गांव की है. जहां पर सभी महिलाएं घूंघट में रहकर संस्कारी महिला की पूजा करती है. ये शो 22 दिसंबर से एंड टीवी पर टेलीकास्ट होगा. जिसमें शिल्पा शिंदे बतौर अंगूरी भाभी नजर आएंगी.
