News in Brief

नई दिल्ली: कोविड के चलते पूरे मनोरंजन जगत को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ताले पड़े रहे वहीं कलाकारों को भी इस दौरान काम नहीं मिला. बॉलीवुड की कॉन्ट्रवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी इससे अछूती नहीं रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बताया कि काम नहीं मिल पाने के चलते वह समय पर टैक्स नहीं दे सकी हैं.

क्या थी टैक्स नहीं दे पाने की वजह?
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस होने के बावजूद वह समय पर टैक्स नहीं भर पा रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं था. उन्होंने मंगलवार रात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्हें सरकार को कुल टैक्स का आधा अभी देना बाकी है.

जीवन में पहली बार हुआ ऐसा
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा, ‘भले ही मैं सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब के तहत आती हूं और अपनी कमाई का लगभग 45 प्रतिशत टैक्स के रूप में देती हूं. भले ही मैं सबसे अधिक टैक्स देने वाली अभिनेत्री हूं, लेकिन काम नहीं होने के कारण मैंने अपने पिछले साल के कर का आधा भुगतान नहीं किया है. मेरे जीवन में पहली बार मुझे कर चुकाने में देरी हो रही है.’

बकाया राशि पर दे रहीं हैं ब्याज
हाल में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाली कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि सरकार बकाया राशि पर ब्याज ले रही है, और वह इस कदम का स्वागत करती है. उन्होंने लिखा, ‘मुझे टैक्स देने में देर हो रही है, लेकिन सरकार इस बकाया कर राशि पर ब्याज वसूल रही है, फिर भी मैं इस कदम का स्वागत करती हूं. व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए समय कठिन हो सकता है लेकिन हम सब साथ मिलकर वक्त से मजबूत बन सकते हैं.’

यह भी पढ़ें- इस एक्टर के लिए भिड़ गईं दो टीवी एक्ट्रेस, Twitter पर हुई  Cat Fight

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें