News in Brief

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म  स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य रोल में हैं. वहीं, फैंस बेसब्री से फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगा. 

धुरंधर पार्ट 2 के लिए एक्साइटेड हैं फैंस 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. हालांकि, पहले पार्ट में कुछ चीजें हैं, जो फैंस को धुरंधर पार्ट 2 के लिए एक्साइटेड कर रही है, जिसमें कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब रणवीर सिंह की फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ मिलेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: भारत-पाक दोनों को देखनी चाहिए फिल्म…इक्कीस को लेकर धर्मेंद्र ने जाहिर की थी अपनी इच्छा; बॉबी देओल ने शेयर किया पापा का वीडियो

 

धुरंधर में कई किरदार हैं, जिसमें रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का किरदार मर चुका है. जबकि कुछ रोल को दूसरे पार्ट में मिलवाया जाएगा. इसी में से एक है बड़े साहब का, जिसने चौधरी असलम को पुलिस से सस्पेंड होने के बाद नौकरी देता हैं. धुरंधर के पहले पार्ट में संजय दत्त का किरदार बड़े साहब को ऐसा दिखाता, जो चीजों को संभाल रहा है. लेकिन वह कौन है इसका खुलासा नहीं किया गया. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस किरदार को लेकर जिज्ञासा है कि आखिर वह है कौन.

कौन है बड़े साहब? 

ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि बड़े साहब दाउद इब्राहिम का किरदार हो सकता है. जबकि कुछ फैंस की थ्योरी में बताया गया है कि बड़े साहब मसूद अजहर होगा. क्योंकि फिल्म की ओपनिंग आर माधवन के अजय सान्याल के किरदार के साथ होती है, जो कंधार में IC814 हाईजैकिंग के दौरान आतंकवादियों के साथ बातचीत करता है. इसी बातचीत के दौरान भारतीय सरकार को मासूम भारतीय बंधकों की रिहाई के लिए मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा करना पड़ा था. माना जा रहा है कि अगर मसूद अजहर ही यहां ‘बड़े साहब’ हैं, तो यह पूरी कहानी को एक साथ जोड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: नहीं रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्रीनिवासन, 69 साल की उम्र में हुआ निधन; मोहनलाल-कमल हासन ने जताया दुख

 

जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि बड़े साहब है, जो पीछे से काम कर रहा है. फिल्म की टाइमलाइन की मानें तो ओसामा उस वक्त जिंदा था. जबकि 2011 में वह मारा गया था. इसके चलते फिल्म में ओसामा का हिंट देखने को मिलता है, जिसके चलते फैंस का कहना है कि कहीं ओसामा बिन लादेन तो बड़े साहब का किरदार नहीं.

बता दें कि ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में पता चलता है कि हमजा असल में जसकीरत सिंह रंगी है, जिसे अजय सान्याल ने एक सीक्रेट मिशन के लिए चुना था. सीक्वल में वह मेजर इकबाल और बड़े साहब जैसे बड़े खतरों से निपटेगा.