News in Brief

Kartik Aaryan Mystery Girl Vacation: 35 साल के बॉलीवुड के यंग और हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका गोवा वेकेशन है. कार्तिक ने खुद बीच पर रिलैक्स करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. लेकिन इसके बाद Reddit पर यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि इस वेकेशन पर कार्तिक अकेले नहीं, बल्कि किसी ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ गए हैं. इतना ही नहीं, उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. 

देखते ही देखते ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच भी तेजी से वायरल होने लगी, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया. लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं. दरअसल, कुछ रेडिट यूजर्स ने कार्तिक की गोवा की तस्वीरों की तुलना एक महिला की तस्वीरों से की और ये दावे किए जा रहे हैं कि वो गोवां में कार्तिक के साथ हैं. बताया जा रहा है कि उस महिला का नाम करीना कुबिलियूते है और वो ग्रीस की रहने वाली हैं. यूजर्स का दावा है कि दोनों की तस्वीरें एक ही बीच लोकेशन की हैं. 

Kartik is vacationing in Goa with this girl
byu/LazyLooming inBollyBlindsNGossip

Add Zee News as a Preferred Source

किसी मिस्ट्री गर्ल संग गोवा में मना रहे छुट्टियां?

इन तस्वीरों में बीच बेड्स, समुद्र का एंगल, लाउंजर्स और यहां तक कि तौलिए तक की जगह तक काफी हद तक एक जैसी बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में लोग दोनों तस्वीरों की बारीकी से तुलना करते नजर आए. कई यूजर्स का कहना है कि फोटो में दिख रहा सेटअप बिल्कुल मैच करता है. कुछ ने ये भी कह रहे हैं कि कार्तिक उस महिला को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने अनफॉलो कर दिया. 

‘बच्चन मेरी विरासत नहीं’, अमिताभ बच्चन के नाती ने डेब्यू के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘पिता की परछाई…’

वायरल तस्वीरें देख फैंस भी रह गए हैरान

हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और Zee News भी इन दावों की पुष्टि नहीं करता. उस महिला को लेकर पब्लिक डोमेन में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. रेडिट यूजर्स का दावा है कि वे फिलहाल यूके में पढ़ाई कर रही हैं. न तो कार्तिक आर्यन और न ही उस महिला की तरफ से अब तक कोई बयान सामने आया है. ऐसे में ये पूरा मामला सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलों तक ही सीमित है. कार्तिक ने भी चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की सफाई नहीं दी. 

अनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर की बात 

इसी बीच कार्तिक आर्यन ने अपनी पर्सनल लाइफ और इमोशनल ग्रोथ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने Filmfare को दिए इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ रिश्ते पर बात की. कार्तिक ने कहा कि वक्त के साथ दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर समझा है. उनके मुताबिक, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन इन एक्सपीरियंस ने उन्हें और अनन्या को पहले से ज्यादा परिपक्व बना दिया है. कार्तिक ने ये भी कहा कि हर ब्रेकअप नफरत में नहीं बदलता. 

इन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका नाम 

उन्होंने साफ किया कि अनन्या के साथ उनका रिश्ता हमेशा प्यार और सम्मान भरा रहा है. हाल ही में दोनों फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में साथ नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. इससे पहले उनका नाम सारा अली खान, कृति सनोन और श्रीलीला जैसी खूबसूरत हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है. वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाले हैं.