
Sonakshi Sinha Wedding Gift: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है. इन दोनों ने इंटर रिलीजन शादी की. इन दोनों ने शादी से पहले 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. ऐसे में ये दोनों फराह खान के यूट्यूब चैनल ब्लॉग में साथ दिखे. जिसमें सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं. इस दौरान सोनाक्षी ने खुलासा किया कि आखिर उनकी शादी में क्लोज फ्रेंड हुमा ने लाल रंग का फ्रिज गिफ्ट में क्यों दिया था.
हुमा कुरैशी ने दिया फ्रिज
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ सोनाक्षी और जहीर के मुंबई वाले घर में गईं. जहां पर सभी ने एक साथ मिलकर चंपारन मटन बनाया. इस दौरान सोनाक्षी और जहीर ने फराह को अपना नया घर दिखाया. तभी फराह की नजर सोनाक्षी के बेडरूम में रखी रेड कलर के रेफ्रिजरेटर पर पड़ी. जिसके पीछे की स्टोरी को सोनाक्षी ने रिवील किया.
सोनाक्षी का खुसासा
सोनाक्षी ने इस व्लॉग में फराह को बताया कि ‘जहीर और उनकी क्लोज फ्रेंड हुमा कुरैशी ने शादी के तोहफे में उन्हें ये लाल रंग का फ्रिज दिया था. उसे पता है कि जहीर को ये कलर कितना पसंद है. जब हमारी शादी हुई थी तो उसने दिया था. जैसे लोग शादी में होम एप्लाइंसेस देते है ना शादी में. तो उसने ये रेड कलर का फ्रिज दिया था.’ इसके बाद फराह ने कहा कि ‘हम भी देंगे गिफ्ट. हम भी लाए हैं हाउस वार्मिंग गिफ्ट. मैं शादी पर आई थी. लेकिन हम पूरा शादी का समान लेके आए हैं. सामान देखते ही सोनाक्षी खुश हो गई और मुंह से वाउ निकल गया.’
‘अगर कोई पब्लिक में आपके…’ हिजाब विवाद पर बिहार सीएम नीतीश कुमार पर बरसीं राखी सावंत, VIDEO मिनटों में वायरल
घर में की थी शादी
सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में अपने बांद्रा वाले घर में शादी की थी. ये शादी काफी सिंपल थी. जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. इसके बाद दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे पहुंचे थे.
