News in Brief

Hera Pheri Sequel: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही फैंस इससे जुड़े अपडेट और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ नजर आएंगे. इन तीनों की तिकड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. पहली फिल्म के साथ-साथ ‘फिर हेरा फेरी’ ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी. दूसरे पार्ट में भी बाबू राव गणपत राव आप्टे का किरदार काफी पसंद किया गया था और आज भी इस किरदार को काफी पसंद किया जाता है. 

‘हेरा फेरी 3’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही इस पर अपडेट आते रहते हैं. पहले परेश रावल के फिल्म में न होने की खबरें सुनने में आ रही थी. लेकिन बाद में कहा गया कि वो फिल्म का हिस्सा होंगे. अब फिल्म में हो रही देरी को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है. परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बातचीत की और देरी होने की वजह बताई है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘हेरा फेरी 3′ जरूर बनेगी’
परेश रावल ने हाल ही में बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ जरूर बनेगी, लेकिन अभी इसमें कुछ टेक्निकल दिक्कत आ रही हैं. इस वजह से सारा काम रुका हुआ है. पहले ऐसी अफवाह आई थी कि अक्षय ने मुझ पर 25 करोड़ रुपये का केस किया है. मैं शिकायत नहीं कर रहा, लेकिन अब सब ठीक है. ये समस्या तकनीकी है. प्रोड्यूसर और एक एक्टर के बीच कुछ समस्या है उसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है. एक बार वो मसला सुलझ जाए उसके बाद मैं फिल्म साइन कर लूंगा. बहुत विनम्रता से कहता हूं कि अगर मेकर्स बाबूराव के बिना ‘हेरा फेरी 3’ बनाने की सोच रहे हैं तो ये डिजास्टर होगा. ये बात थोड़ी बड़ी लग सकती है. शायद मैं अपनी बड़ाई भी कर रहा हूं लेकिन सच तो ये है कि कभी-कभी आपको सच बोलना पड़ता है.

फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल
बता दें कि हेरा फेरी का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू नजर आई थीं. फिल्म के दूसरे पार्ट ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इसमें भी अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रिमी सेन और बिपाशा बसु नजर आए थे. अब फिल्म के तीसरे सीक्वल का फैंस को इंतजार है.