)
Rakesh Bedi Defends Violence In Dhurandhar: रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और साल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. जहां एक तरफ फिल्म की कहानी और एक्टिंग की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दर्शकों ने इसमें दिखाई गई हिंसा और खून-खराबे पर सवाल भी उठाए हैं. इसी बीच फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने इन आलोचनाओं पर खुलकर बात रखी.
साथ ही उन्होंने फिल्म बचाव करते हुए इसकी तुलना ‘रामायण’ में भगवान राम और रावण के युद्ध से कर डाली. राकेश बेदी ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, ‘क्या राम ने रावण को बिना हिंसा के मारा था? जब कहानी में विलेन इतना खतरनाक है और लोग उससे डरते हैं, तो दोनों तरफ से हिंसा दिखना लाजमी है न?’. उन्होंने आगे कहा कि जब आप किसी सच्ची घटना पर आधारित कहानी दिखा रहे होते हैं, तो उसे थोड़ा आसान बनाकर नहीं दिखाया जा सकता. इन सभी चीजों की जरूरत पड़ती है.
‘रामायण’ के युद्ध से की ‘धुरंधर’ की तुलना
उन्होंने कहा कि कहानी सिर्फ सुनाई नहीं जाती, उसे दिखाया भी जाता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘वो क्या सीटी मारने से मर जाएगा? हिंसा का भी एक मकसद होता है’. राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म में जिस तरह विलेन अपने दुश्मनों को मारते हैं, वो डर पैदा करता है और यही कहानी की जरूरत है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर किसी को ऐसे ही मारना होता, तो रणवीर की क्या जरूरत थी? मुझसे ही मरवा देते, मैं ही कर देता’. राकेश बेदी ने फिल्म में अपने किरदार जमील जमाली को लेकर भी बात की.
पसंद आई Mrs Deshpande? तो कताई मिस न करें माधुरी दीक्षित की ये 4 धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जो घुमा देंगी दिमाग, क्लाइमैक्स देगा सुकून
रणवीर-अक्षय के साथ अच्छा रहा एक्सपीरियंस
उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह से उनकी पहले कभी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन उन्होंने रणवीर का काम देखा हुआ था. राकेश ने कहा, ‘रणवीर मेरे शोज और फिल्में देखकर बड़ा हुआ है और मेरे साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड था’. दोनों के बीच शूटिंग के दौरान आपसी सम्मान और समझ साफ नजर आई. अक्षय खन्ना के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए राकेश ने कहा कि उनके साथ थिएटर और कई दूसरे विषयों पर लंबी बातचीत हुई. वहीं, उन्होंने सारा अर्जुन को लेकर भी बात की.
अगले साल रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट
उन्होंने कहा कि वो सभी सीनियर कलाकारों से काफी प्रभावित थी, लेकिन उसके अंदर एक अलग तरह का कॉन्फिडेंस भी दिखता है. राकेश बेदी के मुताबिक, सेट पर सभी कलाकारों के बीच अच्छा तालमेल था, जो फिल्म में भी साफ झलकता है. आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ कहानी भी लिखी है. फिल्म में रणवीर ने ‘हमजा अली मजारी’ का किरदार निभाया है, जो एक जासूस बनकर रहमान डकैत के गैंग में घुसता है. फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी. दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा.
