News in Brief

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जब से आई है तब से लगातार नोटों की बारिश करवा रही है. इस फिल्म ने 40 दिनों में वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘धुरंधर’ के पार्ट में अक्षय खन्ना की वापसी हो सकती है.

‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की वापसी!

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में जसकीरथ सिंह के अंडरवर्ल्ड कवर एजेंट हमला अली की कहानी दिखाई गई. लेकिन रहमान डकैत के पीछे की कहानी नहीं दिखाई गई. ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की वापसी हो सकती है. कुछ सूत्रों ने तो इस खबर को पुख्ता भी बताया. उनका कहना है कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2′ के सेट पर वापस आ गए हैं. ये शूट एक हफ्ते का होगा. कहा जा रहा है कि फिल्म में रहमान डकैत के पीछे की कहानी को पर्दे पर उतारा जाएगा. जिससे मूवी को एक अलग लेयर मिलेगी.’

Add Zee News as a Preferred Source

झूमे फैंस

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस खुशी से झूम उठे. एक यूजर ने लिखा- ‘बस मेरे अक्षय खन्ना सर का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया जाए.’ दूसरे ने लिखा- ‘हम लोग अक्षय खन्ना के एक्सप्रेशन मिस कर रहे हैं.’ इन कमेंट्स से इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है लोगों के बीच अक्षय खन्ना का क्रेज काफी ज्यादा है. ऐसे में हो सकता है कि इसी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए मेकर्स अक्षय को भले ही कुछ देर के लिए ही..लेकिन वापस जरूर लेकर आएं.

19 मार्च को आएगी ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इस मूवी का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर में आएगी. ऐसे में अब देखना होगा कि मेकर्स फिल्म में क्या बदलाव करते हैं और दूसरे पार्ट की कहानी क्या मोड़ लेगी.