News in Brief

‘डार्लिंग’ नाम से फेमस एक्टर प्रभास की फिल्में जब -जब सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तब-तब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक अलग माहौल देखने को मिलता है. अब कुछ ऐसा ही हुआ है उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ के साथ. फिल्म कल्कि के बाद एक्टर की ये पहली फिल्म है, जो थिएटर में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले ही दिन रिलीज होते ही कुछ घंटों में लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जो कि अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है. 

पहले ही दिन इस फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड 
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ से पहले उनकी रिकॉर्ड ब्रेक मूवी ‘सालार’ ने साल 2023 में पहले दिन 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर पिछले कई रिकॉर्ड को तोड़ा था. वहीं एक्टर की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन’ ने ओपनिंग डे पर साल 2017 में लगभग 41 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था. इस फिल्म के पहले भाग ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

 

क्या ‘धुंरधर’ का तूफान शांत कर देगी ‘द राजा साब’?
5, दिसंबर 2025 से हिंदी और साउथ इंडस्ट्री में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का तूफान सिनेमाघरों को घेरे हुए था, जिसमें कई फिल्म आई और कब चली गईं, किसी को पता नहीं चला. लेकिन प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के रिलीज होने से ‘धुरंधर’ का तूफान कुछ थमता हुआ नजर आ रहा है. मगर अब देखना ये होगा की ‘डार्लिंग’ प्रभास इस तूफान को पूरी तरह से खत्म कर पाएंगे या नहीं. 

fallback

 

फिल्म के अन्य सितारे
प्रभास की ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रोमांस का तड़का भी लगेगा. इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निद्धि अग्रवाल, कियारा आडवाणी, संजय दत्त, बोमन ईरानी, ब्रह्मानंद और जरीन बाहव हैं. वहीं बात करें कियारा आडवाणी के साउथ प्रोजेक्ट की तो वो जल्द ही ‘केजीएफ’ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक द फेयरी टेल फॉर ग्रोअनअप्स’ में दिखाई देंगी, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है.