News in Brief

Munmun Dutta On Marriage: टीवी इंडस्ट्री का सबसे फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. इस शो से कई चेहरों ने घर-घर एक खास पहचान बनाई है. जिनमें से एक बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता भी हैं. मुनमुन अक्सर ग्लैमर और स्टाइल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि बहुत कम अफवाहों में मुनमुन रिएक्शन देती हैं. पहली बार मुनमुन दत्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें फैंस के साथ शेयर की. 

शादी के सवाल पर मुनमुन का जवाब 
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में प्यार, शादी और ब्रेकअप को लेकर कई सारी अनकही बातें फैंस के साथ शेयर की. मुनमुन से पूछा गया कि क्या आपको शादी करनी है? इस पर बबीता जी ने कहा ‘मुझे प्यार से प्यार है. पर अभी तक मैं इसे लेकर क्लियर नहीं हूं कि शादी करनी है या नहीं. अगर मेरी किस्मत में शादी लिखी होगी, तो हो जाएगी. मैं वो लड़की नहीं हूं जो शादी के पीछे भागे.’ बबीता जी अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. मुनमुन ने आगे बताया कि ‘मेरा बचपन से कभी से सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए या मेरी शादी ऐसी होनी चाहिए. एक्ट्रेस के हिसाब से जिंदगी में हर चीज प्लान के हिसाब से नहीं होती और वह चीजों को नैचुरल तरीके से होने देना पसंद करती हैं. 

मुनमुन को चाहिए कैसा लड़का?
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने पूछा गया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद है तो बबीता जी ने कहा कि ‘लड़का गुड लुकिंग हो, होशियार हो, उसके पास पैसा हो, कम्युनिकेशन स्किल्स हो. मैं वो लड़की नहीं जो झूठ बोले. मुझे लड़के में सारी चीजें चाहिए.’  वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि आजकल उन्हें कोरियर एक्टर्स पर काफी क्रश हो रहा है और वो काफी पसंद आ रहे है.  

Add Zee News as a Preferred Source

विदेशी लड़के संग हसीना बसाएंगी घर?
पॉडकास्ट में मुनमुन दत्ता से पूछा गया कि क्या वह किसी फॉरेनर से शादी करना चाहेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कहा ‘ हां, मेरी फॉरेनर्स के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग होती है. वो अलग-अलग देशों में रहते हैं, ट्रैवल करते हैं, जिससे उनकी सोच पर भी काफी फर्क पड़ता है. ट्रैवल आपकी सोच बदलती है. विदेशी महिलाओं के साथ साफी सलीके से पेश आते हैं.’ वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैं ऐसा नहीं कह रही कि हिंदुस्तानी पुरुष अच्छे नहीं होते. मेरे कई भारतीय दोस्त भी हैं जो महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन हर कोई एक जैसा नहीं होता.’

‘किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं…’
वहीं प्यार और ब्रेकअप पर मुनमुन दत्ता ने कहा कि ‘मैं किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती. मैं पूरी कोशिश करती हूं, बहुत कुछ देती हूं. लेकिन जब देने से ज्यादा पाने का वक्त आता है और वो नहीं मिलता, तो बहुत तकलीफ होती है. धीरे-धीरे रिश्ते में नीरसता आ जाती है.’ बबीता जी का मानना है कि प्यार खत्म होना किसी जेंडर की गलती नहीं होती, यह किसी के साथ भी हो सकता है.