News in Brief

Shahid Kapoor New Film O Romeo: इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन्हीं में से एक शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी शामिल है, जो पहले से ही काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक जबरदस्त पोस्टर सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी खूंखार और अलग नजर आ रहा है. 

जारी पोस्टर में खून से सना चेहरा, शरीर के हर अंग पर गुदे टैटू और खौफनाक हंसी ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया. इतना ही नहीं, इस पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं. ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसे मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

शाहिद कपूर की नई ‘ओ रोमियो’

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी. इनके अलावा नाना पाटेकर जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. मजबूत स्टारकास्ट और बड़े प्रोडक्शन की वजह से ये फिल्म शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई है. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को काफी बड़े लेवल पर तैयार कर रहे हैं. इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी. 

थलपति विजय के फैंस के लिए खुशखबरी! उनकी फिल्म को मद्रास HC से मिली हरी झंडी, सेंसर बोर्ड अटका रही थी रोड़ा

वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी ये फिल्म 

हालांकि, बाद में इसकी तारीख बदल दी गई. अब ये फिल्म वैलेंटाइन डे के खास मौके पर यानी 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स का मानना है कि इस दिन फिल्म को ज्यादा फायदा मिल सकता है. रोमांस और इमोशंस से भरी कहानी के लिए ये तारीख काफी खास मानी जा रही है. अगर कहानी और जॉनक की बात करें तो फिल्म में दमदार एक्शन के साथ थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. 

क्या है फिल्म की कहानी? 

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक खतरनाक गैंगस्टर की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां प्यार और दुश्मनी साथ-साथ चलती है. शाहिद कपूर का किरदार इस बार काफी इंटेंस और अलग होगा. वहीं तृप्ति डिमरी के साथ उनकी लव स्टोरी फिल्म की जान मानी जा रही है. फिल्म को वैलेंटाइन डे पर रिलीज करने का फैसला इसकी दो थीम हैं. एक तरफ जहां इसमें जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ एक लव स्टोरी.