News in Brief

नई दिल्ली: फिल्म ‘गली बॉय’ की हिट जोड़ी आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. यह जोड़ी करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म के लिए साइन किए गए हैं. 

फिर चर्चा में आए करण जौहर

हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म ‘दोस्ताना 2’ (Dostana 2) बाहर करने के बाद करण जौहर को लगातार निशाने पर थे. इसके बाद अब आलिया-रणवीर को फिल्म के लिए साइन करने के बाद से वह एक बार फिर सुर्खियों में छाए हैं.

कैसी होगी फिल्म

हमारी सहयोगी वेबसाइट India.com की खबर के अनुसार, इस फिल्म की बात करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी यानी रोमकॉम  फिल्म बताई जा रही है. फिल्म का नाम ‘प्रेम कहानी’ रखा गया है. फिल्म मेकर्स लंबे समय से इस पर काम कर रहे थे. वहीं फिल्म के कंटेंट की बात करें तो इसमें दोनों कैरेक्टर विपरीत स्वभाव के दिखाए जाएंगे. 

क्रू मेंबर्स को लगेगी वैक्सीन

जानकारी के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. इससे पहले फिल्म से जुड़े सभी क्रू मेंबर को वैक्सीनेशन लगावाया जाएगा. 

इन फिल्मों में दिखेंगे रणवीर और आलिया

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 83, तख्त, सर्कस जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगे. वहीं आलिया भट्ट भी इन दिनों अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा तख्त, ब्रह्मास्त्र, आरआरआर में व्यस्त हैं. 

इसे भी पढ़ें: Sunny Leone शॉट के लिए हो रही थीं तैयार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चौंक कर उछल गईं

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें