News in Brief

Hrithik Roshan Pays Tribute to M.M. Baig: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने शनिवार को फिल्म मेकर एमएम बेग को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना गुरु बताया. एक्टर ने फिल्ममेकर की तारीफ करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया और उनके निधन पर दुख जताया है. इसी के साथ एक्टर ने उन्हें 18 साल की उम्र में एक्टिंग का पाठ सीखाने के लिए शुक्रिया भी कहा. फिल्ममेकर एमएम बेग का हाल ही में निधन हुआ था और उनका शव घर में मृत पाया गया था. घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी शिकायत की, तब उनकी मौत का पता चला. 

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्ममेकर एमएम बेग को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ‘मेरे प्यारे बेग जी, मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा कि एक एक्टर के तौर पर मेरे सफर की शुरुआत में आप मेरे टीचर बने. आपने मुझे अपनी स्पीच और डिलीवरी पर कॉन्फिडेंस लाने में मदद की. आप मेरे अंदर के एक्टर को शेप देने में बहुत मददगार थे. मेरी शर्म को दूर करने में मेरी मदद करने के लिए, साथ ही मेरी कमजोरी को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मदद की. मैं खोया हुआ था और आपने मुझे अपना रास्ता ढूंढने में मदद की. जब मैं सिर्फ 18 साल का था. मैं आज भी उन सीखों की प्रैक्टिस करता हूं. मैं आपको मिस करूंगा. शांति से विश्राम करें, मेरे गुरु – एम.एम. बैग. बेग परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं.’

सीनियर फिल्म मेकर थे एमएम बेग
जाने माने-फिल्ममेकर एमएम बेग मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता थे. एमएम बेग ने ‘छोटी बहू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया और राकेश रोशन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. उन्होंने ऋतिक रोशन को उनके शुरुआती दिनों में एक्शन और डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग दी थी. उनकी बेटी शाहिंदा बेग 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू रही हैं. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक दिग्गज फिल्ममेकर को खो दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

‘घर से आने लगी थी बदबू’
फिल्ममेकर के पीआर हनीफ जवेरी के मुताबिक, बेग कुछ समय से बीमार थे और अकेले रह रहे थे. उन्होंने बताया कि ‘वह काफी समय से बीमार थे. क्योंकि वह 4-5 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस से उनके घर से बदबू आने की शिकायत की. पुलिस ने दरवाजा खोला और बेग साहब की डेड बॉडी मिली और उनकी बेटी को इस बारे में बताया. बाद में वे उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रात करीब 1:30-2:00 बजे कूपर हॉस्पिटल ले गए. वह एक प्यार करने वाले इंसान थे. मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं.’