बॉलीवुड में ‘हीरो नं. 1’ टैग से फेमस कलाकार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ सालों से अनबन चल रही है, जो कि आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है. इंडस्ट्री की इस फेमस कपल के बीच ऑनलइन एक तीखी बहस छिड़ गई है, जिसमें सुनीता ने एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया है. वहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को खारिज करते हुए गोविंदा ने इसे महज एक साजिश बताई थी, जो कि दूसरे लोगों द्वारा उनके रिश्ते में की जा रही है. लेकिन ऑनलाइन चल रही इन अटकलों पर अब गोविंदा के भतीजे विनय आनंद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए, इस रिश्ते के बरकरार रहने की उम्मीद जताई है.
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बोले भजीते विनय
अफवाहों और गोविंदा और सुनीता द्वारा अलग-अलग दिए गए बयानों पर रिएक्शन देते हुए, विनय ने प्राइवेसी की जरूरत पर जोर दिया है. विनय ने अपने चाचा और चाची के बीच ऑनलाइन चल रहीं रमूर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि मेरे मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूत और निजी बना रहे. यही मेरी एक मात्र इच्छा है.’
इस लड़की के साथ अफेयर की हो रही चर्चा
विनय ने चाची सुनीता आहूजा की उस बात का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि गोविंदा परिवार की जिम्मेदारियों में पर ध्यान नहीं देते हैं. अपने बेटे का जिक्र करते हुए विनय ने कहा कि यशवर्धन एक बहुत ही टैलेंटेड इंसान हैं और उसका फ्यूचर ब्राइट है. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मेरी चाची ने कुछ कहा है, तो मैं अपने चाचा से इस बात पर ध्यान देने के लिए कह देता हूं, क्योंकि मैं कभी भी उन दोनों के बारे में गलत नहीं बोलता.’ आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल नाम की एक लड़की के अफेयर की अफवाह तेजी से फैल रही हैं. मगर अभी तक ये महज एक रूमर्स ही हैं क्योंकि इसको लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं है. लेकिन इस कथित अफेयर ने एक्टर की शादीशुदा जीवन में दरार की ला दी हैं, जिससे फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं.
क्या साजिश का शिकार हो गईं हैं सुनीता?
पत्नी सुनीता द्वारा लगातार लगाए गए आरोपों पर गोविंद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कुछ दिन पहले ही सफाई दी थी. जिसमें उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में इसमें शामिल हो सकते हैं, और उन्हें यह एहसास नहीं होगा कि उन्हें एक बड़ी साजिश के शुरुआती चरण में इस्तेमाल किया जा रहा है… लेकिन सुनीता कभी ये नहीं सोच सकतीं कि उन्हें खुद अनजाने में एक बड़ी साजिश में फंसा दिया गया है, और उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतार दिया गया है.’ इंडस्ट्री की इस फेवरेट जोड़ी के बीच इस तरह की ऑनलाइन बहस से उनके फैंस काफी दुखी हैं और जल्द ही सब ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
