Gaurav Khanna YouTube Channel Is Back: टीवी एक्टर और सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. गौरव का यूट्यूब चैनल रिकवर हो गया है, जिसे 24 घंटे के अंदर ही टर्मिनेट कर लिया गया था. हालांकि अभी तक इसके पीछे का कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अब एक्टर को उनका चैनल दोबारा मिल गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी. चलिए ऐसे में आपको बताते हैं कि गौरव खन्ना के यूट्यूब चैनल पर और कितने सब्सक्राइबर बढ़ गए हैं.
गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल हुआ रिकवर
गौरव खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में गौरव बता रहे हैं कि ‘हेलो दोस्तों, मैं आप सबके साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहता हूं. मुझे पता है कि आप लोग इसके बारे में जानते हैं, लेकिन मैं आपको पर्सनली बताना चाहता था. मेरा यूट्यूब चैनल फिर से स्टार्ट हो गया है. मुझे पता था कि ऐसा होगा, लेकिन छुट्टियों की वजह से समय लग गया. काफी मुश्किलों के बाद चैनल अब वापस आ गया है. मैंने कभी हार नहीं मानी और मैं लगातार व्लॉग्स बनाता रहा.’
पहली वीडियो पर मिले इतने व्यूज
गौरव ने आगे कहा कि ‘इसलिए बस मेरे चैनल पर जाएं और मेरे वीडियो पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाए. मैं आप सभी से वादा करता हूं कि आपको मेरे चैनल पर गौरव का बेबाक अंदाज और एक अलग रूप देखने को मिलेगा.’ इस वीडियो को शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा ‘देखो चैनल वापस आ गया.’ इस न्यूज से गौरव खन्ना के फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. गौरव ने 6 दिन पहले जो वीडियो शेयर किया था, वह अब वहां मौजूद है और सभी को दिख रहा है. उस वीडियो पर अब तक 213K व्यूज आ चुके हैं.
कितने है गौरव खन्ना के यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स?
वहीं गौरव खन्ना के यूट्यूब पर सब्सक्राइबर की बात करें तो वो काफी चौंकाने वाले हैं. खबर लिखे जाने तक गौरव के चैनल पर 63.1K सब्सक्राइबर हैं. हालांकि ये बहुत ज्यादा सब्सक्राइबर नहीं है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये महज एक दिन में इतने सब्सक्राइबर्स हुए हैं. बता दें कि गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल आज ही रिकवर हुआ है और इससे पहले एक ही दिन में उनका अकाउंट टर्मिनेट हो गया था. ऐसे में इतनी तेजी से सब्सक्राइबर बढ़ना काफी हैरान करने वाली है.
