
)
Bigg Boss Telugu 9: ‘बिग बॉस तेलुगु 9’ का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं. इसी बीच शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है. फाइनलिस्ट कल्याण पडाला को बिग बॉस हाउस के अंदर एक टास्क के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई. ये घटना अचानक हुई, जिसके बाद घर के बाकी सदस्यों और दर्शकों के बीच हलचल मच गई. सभी लोग कल्याण की हेल्थ को लेकर परेशान नजर आए.
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याण की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत मेडिकल रूम ले जाया गया. बिग बॉस की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत फर्स्ट ऐड दिया. बताया जा रहा है कि चोट के बाद कुछ समय तक कल्याण को निगरानी में रखा गया. इस घटना के बाद बिग बॉस और कल्याण के फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या वे ग्रैंड फिनाले तक खुद को संभाल पाएंगे या नहीं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
फाइनलिस्ट कल्याण पडाला को लगी गंभीर चोट
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि सिर में चोट लगने के बाद भी कल्याण पडाला की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. उनके फैंस अभी भी ये ही चाहते हैं कि कल्याण शो की ट्रॉफी अपने नाम करें. सोशल मीडिया और अनऑफिशियल ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स में वे लगातार आगे चल रहे हैं. बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें शो का विनर बनते देखना चाहते हैं. वहीं, थनुजा पुट्टास्वामी भी एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. फैंस हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.
‘नहीं, मुझे नहीं पता था…’ सोनाक्षी-जहीर की लव स्टोरी की मां को नहीं थी भनक, अब जाकर बताया कैसे हुआ शक और कब चला पता?
आखिर कौन होगा शो का विनर?
साथ ही फैंस बेसब्री से फिनाले का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, विनर को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं माना जा सकता. बिग बॉस का इतिहास रहा है कि आखिरी पल में खेल पूरी तरह बदल जाता है. कल्याण की चोट का असर उनके सफर पर कितना पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा. अगर उनकी तबीयत ठीक रहती है, तो वे फिनाले में दमदार मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं. लेकिन, अंतिम फैसला दर्शकों के वोट और शो के फाइनल नतीजों पर ही निर्भर करेगा, जिसका खुलासा फिनाले की रात होगा.
‘बिग बॉस तेलुगु 9’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट
बता दें, ‘बिग बॉस तेलुगु 9’ का ग्रैंड फिनाले रविवार, 21 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा. इस खास एपिसोड को दर्शक स्टार मां चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा. फिनाले में शानदार परफॉर्मेंस, इमोशनल मोमेंट्स और कई सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं. मेकर्स इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं. इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट में कल्याण पडाला, थनुजा पुट्टास्वामी, संजना गलरानी, डेमन पवन और इमैनुएल शामिल हैं.
