नीरज पांडे द्वारा बनाई गई वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ रिलीज से पहले ही एक बड़े विवाद का हिस्सा बन गई है. दरअसल फिल्म का टाइटल रिलीज होते ही सोशल मीडिय पर सीरीज के नाम और कहानी को लेकर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने कंटेट के स्ट्रीमिंग को लेकर अपत्ति जताई है. तो वहीं कुछ ने मेकर्स पर ब्राह्मण समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे ने उस समय और भी ज्यादा आग पकड़ ली, जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेटफ्लिक्स और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दे दिए. वहीं इस विवाद को लेकर मनोज बाजपेयी ने रिएक्ट करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर किया है.
मनोज बायपेयी ने लिखा लंबा पोस्ट
मनोज बायपेयी ने वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर नीरज पांडे के पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं और मैं उन्हें गंभीरता से समझता हूं. जब आप जिस चीज का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को दुख पहुंचता है, तो ये आपको रुकने और सुनने पर मजबूर करता है.’ वहीं इस विवाद पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर मैं किसी फिल्म में उस किरदार और कहानी के जरिए आता हूं जिसे मैं निभा रहा हूं. मेरे लिए, ये एक कमियों वाले इंसान और उसके खुद को समझने के सफर को दिखाने के बारे में था. इसका मतलब किसी कम्युनिटी के बारे में कोई बयान देना नहीं था.’
I respect the emotions and concerns people have shared, and I take them seriously. When something you are part of causes hurt to some people, it makes you pause and listen.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
As an actor, I come to a film through the character and the story I am playing. For me, this was about… https://t.co/IGlQtLQeNs
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 6, 2026
प्रमोशनल मटीरियल का हटाया गया
मनोज बाजपेयी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा, ‘नीरज पांडे के साथ काम करने के मेरे अनुभव में, वो अपनी फिल्मों को जिस तरह से देखते हैं, उसमें लगातार गंभीरता का ध्यान रखा गया है. फिल्म बनाने वालों ने लोगो की भावना को देखते हुए प्रमोशनल मटीरियल हटाने का फैसला किया है. ये दिखाता है कि चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है.’ मनोज बाजपेयी के पोस्ट से पहले फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांड़े ने सफाई देते हुए बताया थी कि फिल्म की कहानी और नाम दोनों ही फिक्शनल है, इससे असल जिंदगी में किसी भी समुदाय और इंसान ने लेना-देना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि ये कहानी पूरी तरह से सिर्फ ऑडियंस के एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है.
