News in Brief

Chennai Drugs Racket Case: चेन्नई में सामने आए ड्रग्स केस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. एंटी-नारकोटिक्स टीम की गोपनीय कार्रवाई में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक 30 साल की एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है. गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच तेज हो गई है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.